{"_id":"5cbe1e4dbdec2213e43a6cd1","slug":"priyanka-raod-show-in-jhansi","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धेश्वर मंदिर में दर्शन कर रोड शो करेंगी प्रियंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धेश्वर मंदिर में दर्शन कर रोड शो करेंगी प्रियंका
Tue, 23 Apr 2019 01:34 AM IST
देवेंद्र कुमार
jhansi
jhansi
Published by: देवेंद्र कुमार
Updated Tue, 23 Apr 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
priyanka gandhi
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुंदेलों की धरती झांसी में कांग्रेस महासचिव और स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी 25 अप्रैल को आएंगी। उनका रोड शो सिद्धेश्वर मंदिर में दर्शन पूजा के बाद शुरू होगा। वह शहर में परकोटा के अंदर की बस्तियों में जाएंगी और नुक्कड़ सभाएं करेंगी। कांग्रेसियों में इस रोड शो को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं।
पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के अनुसार कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव 25 अप्रैल को झांसी आएंगी और सिद्धेश्वर मंदिर में दर्शन पूजा कर अपना रोड शो शुरू करेंगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने बताया कि रोड शो में वह दतिया गेट बाहर, दतिया गेट अंदर, नरिया बाजार, गंधीगर का टपरा, बिसाती बाजार, बड़ा बाजार, गांधी रोड, सुभाष गंज, अंदर ओरछा गेट, बाहर ओरछा गेट, कसाई मंडी, एवट मार्केट जाएंगी और नुक्कड़ सभाएं करेंगी। इसके बाद गुरसराय के खैर इंटर कालेज में होने वाली जनसभा में हिस्सा लेंगी। वह झांसी में सुबह 10 बजे आ जाएंगी।
अमित शाह और अखिलेश यादव भी आएंगे
झांसी - ललितपुर संसदीय सीट पर चौथे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा। ऐसे में प्रमुख राजनीतिक दलों के अध्यक्ष झांसी में अपने - अपने प्रत्याशी के पक्ष में जनसभाएं करेंगे। इसके लिए तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 25 अप्रैल को मुक्ताकाशी मंच पर जनसभा करेंगे। वहीं सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव 26 अप्रैल को झांसी आएंगे।