{"_id":"5ce6fda7bdec22077441481b","slug":"priyanka-ke-aane-ka-nahi-hua-fayda","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रियंका गांधी नहीं दिखा सकीं कोई चमत्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रियंका गांधी नहीं दिखा सकीं कोई चमत्कार
Fri, 24 May 2019 01:38 AM IST
देवेंद्र कुमार
jhansi
jhansi
Published by: देवेंद्र कुमार
Updated Fri, 24 May 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
priyanka gandhi
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। बुंदेलखंड में खोई जमीन तलाशने के लिए कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने यहां खूब पसीना बहाया। क्षेत्र की चार में से तीन सीटों पर वे चुनाव प्रचार के लिए पहुंची। रैली और रोड शो किए। भीड़ खूब जमा हुई, लेकिन वो वोट में नहीं बदल पाई। पिछले चुनाव की तरह इस बार भी कांग्रेस यहां चारों खाने चित हुई।
पिछले लोकसभा चुनाव में झांसी सीट पर कांग्रेस को 84,089 वोट मिले थे। इस बार भी आंकड़ा इसी के इर्दगिर्द रहा। कांग्रेस 86,139 वोटों में सिमट कर रह गई। पार्टी यहां से अपनी जमानत भी नहीं बचा पाई। कांग्रेस का यही हाल बुंदेलखंड क्षेत्र की तीन अन्य सीटों पर भी रहा। जालौन - गरौठा संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी बृजलाल खाबरी को 89,555 वोट मिले। जबकि, बांदा में बाल कुमार पटेल 74,438 वोटों पर सिमट कर रह गए। हमीरपुर - महोबा संसदीय सीट पर कांग्रेस महज 13,843 वोटों पर सिमट कर रह गई।
जबकि, बुंदेलखंड में अपनी खोई हुई जमीन तलाशने के लिए कांग्रेस ने यहां खूब पसीना बहाया। पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने झांसी, उरई और बांदा में रोड शो किया। रैली के माध्यम से क्षेत्र की जनता को साधन की कोशिश की। इस दौरान भीड़ भी खूब इकट्ठा हुई। लेकिन, कांग्रेस इस भीड़ को वोटों में नहीं बदल पाई।
विज्ञापन
प्रमुख पार्टियों को विधानसभावार मिले वोट
..............................................................
विधानसभा भाजपा सपा कांग्रेस
...............................................................................................
बबीना 127097 74881 12070
झांसी नगर 151475 67006 18323
मऊरानीपुर 137289 94602 21517
ललितपुर 203576 99614 15508
महरौनी 188934 106987 18662
..................................................................................................
योग 808371 443090 86080