फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   privet school not follow right to education law

निशुल्क प्रवेश देने से कतरा रहे हैं स्कूल

Tue, 15 Sep 2020 02:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
privet school not follow right to education law
privet school not follow right to education law
झांसी। वर्तमान शैक्षिक सत्र में दुर्बल आय वर्ग परिवारों के 1178 बच्चों का चयन निजी स्कूलों में निशुल्क प्रवेश के लिए हुआ है। लेकिन कई ऐसे स्कूल हैं, जो प्रवेश देने से सीधे कतरा रहे हैं। बेसिक शिक्षा विभाग में लगभग आधा दर्जन शिकायतें अभिभावकों ने की है।
विज्ञापन

अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम के अंतर्गत दुर्बल आय वर्ग परिवारों के बच्चों का हर साल प्राइवेट स्कूलों में निशुल्क प्रवेश एवं पढ़ने के लिए चयन होता है। इन बच्चों को अपने वार्ड के ही निजी स्कूल में प्रवेश मिलने का प्रावधान है। वहीं, शासन प्रवेश लेने वाले संबंधित स्कूलों को प्रत्येक विद्यार्थी की फीस बतौर हर माह लगभग 450 रुपये निर्गत करती है। इसके साथ ही, अभिभावकों के खाते में भी पांच हजार रुपये सालाना देती है। अभिभावक ऑनलाइन एवं ऑफलाइन आवेदन करते हैं। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में बच्चों का चयन लाटरी के माध्यम से होता है। वर्तमान शैक्षिक सत्र में तीन चरण की लाटरी प्रक्रिया के बाद 1178 बच्चों का चयन प्राइवेट स्कूलों में प्रवेश के लिए हुआ है। लेकिन महानगर के कई छोटे - बडे़ स्कूल कोरोना काल का हवाला देते हुए बच्चों का प्रवेश लेने से कतरा रहे हैं। ऐसे में कुछ अभिभावकों ने विभाग मेें शिकायतें भी की हैं। इस संबंध में प्रभारी बीएसए राजकुमार विश्वकर्मा ने कहा कि स्कूल शासकीय निर्देशों का पालन कर बच्चों का प्रवेश लें। अनुपालन न करने पर उच्चाधिकारियों को जानकारी देते हुए कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed