फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   private hospital employee died in accident

निजी अस्पताल कर्मचारी की सड़क दुर्घटना में मौत

Tue, 25 Jun 2019 08:36 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2019 08:36 PM IST
विज्ञापन
private hospital employee died in accident
प्राइवेट अस्पताल कर्मचारी की सड़क दुर्घटना में मौत
विज्ञापन

झांसी। हंसारी और बिजौली के बीच मंगलवार की रात एक निजी अस्पताल के कर्मचारी की ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। मृतक ड्यूटी खत्म करने के बाद अपने घर लौट रहा था। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।

रक्सा क्षेत्र के बाजना निवासी महेंद्र राजपूत (32) हंसारी स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में काम करते थे। वह कुछ सालों से बिजौली स्थित एक पेट्रोल पंप के सामने गली में घर बनाकर रहने लगे थे। उनके दो बेटे हैं। सोमवार की रात ड्यूटी खत्म करने के बाद वह स्कूटी से हंसारी से अपने घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में एक ट्रक ने उनको टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस उनको मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। इधर, सुबह के वक्त परिजनों को जब हादसे का पता लगा तो उनमें कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में लोग मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed