फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Principale secretary asked for a record of one months investigations

प्रमुख सचिव ने मांगा एक माह की जांचों का रिकॉर्ड

Sat, 23 Nov 2019 02:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
Principale secretary asked for a record of one months investigations
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में लगातार खराब चल रहीं मशीनों की गूंज शासन के कानों तक पहुंच गई है। शुक्रवार को प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा ने प्राचार्य को फोन कर डॉक्टरों द्वारा बाहर से जांचें लिखने पर नाराजगी जताई। साथ ही, एक महीने में कितनी जांचें बाहर और रेडियोलॉजी विभाग में हुई हैं, इसका रिकॉर्ड मांगा है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजी विभाग की मशीनें लंबे समय से खराब चल रही थीं। वहीं, मरीजों की इस समस्या को अमर उजाला लगातार उठा रहा है। बृहस्पतिवार के अपने अंक में अमर उजाला ने जांच ठप, अधिकारी मस्त, मरीज पस्त और शुक्रवार को लाखों की कमाई का सवाल, मशीन क्यों न हों खराब शीर्षक से प्रमुखता से खबरें प्रकाशित कीं। शुक्रवार को प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा रजनीश दुबे ने प्राचार्य डॉ. साधना कौशिक को फोन किया। उन्होंने कंसल्टेंट द्वारा बाहर की जांचें लिखने पर नाराजगी जताई। कहा कि डॉक्टरों की बैठक बुलाकर सख्त हिदायत दी जाए। प्रमुख सचिव ने पूछा कि कितनी जांचें बाहर, कितनी रेडियोलॉजी विभाग से हुई हैं। पिछले एक महीने का विस्तृत ब्योरा बनाकर भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने पूछा कि सीटी स्कैन मशीन की स्थिति क्या है? कब तक ठीक हो जाएगी? उन्हें बताया गया कि सोमवार को इंजीनियर आ रहा है।
विज्ञापन

इसके बाद तत्काल प्राचार्य ने विभागाध्यक्षों की बैठक बुलाई। बैठक में प्राचार्य ने सख्त निर्देश दिए कि किसी भी हाल में मरीज को बाहर की जांचें न लिखी जाएंगी। पैथोलॉजी जांचें भी चिकित्सालय में कराई जाएं। समय से ओपीडी में पहुंचकर डॉक्टर पूरे समय तक बैठें। मरीजों को जेनरिक दवाएं ही लिखी जाएं। वह निरीक्षण कर खुद हकीकत को परखेंगी। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही सामने आती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed