{"_id":"67d731b38322b7132705339c","slug":"principal-secretary-inspected-the-preparations-for-plantation-in-montha-range-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-514118-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: प्रमुख सचिव ने मोंठ रेंज में पौधरोपण की तैयारियों को परखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: प्रमुख सचिव ने मोंठ रेंज में पौधरोपण की तैयारियों को परखा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। प्रमुख सचिव (वन) अनिल कुमार ने मोंठ रेंज में शक्ति वन और मातृ वन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने इस साल होने वाली पौधरोपण को लेकर की गई तैयारियों को परखा। वन विभाग की ओर से पौधों की नर्सरी देख उन्होंने प्रशंसा व्यक्त की।
प्रमुख सचिव ने मोठ रेंज में स्थित शक्ति वन पौधरोपण 2024 का निरीक्षण किया। वहां उन्होंने पौधरोपण के मध्य स्थित तालाब को देखा। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने बताया कि उक्त तालाब से पौधों की सिंचाई में तालाब का पानी उपयोग में लेने के साथ जल संरक्षित करने के काम आ रहा है। वहीं, पौधरोपण स्थल पर उत्कृष्ट श्रेणी के पौधरोपण कार्य किए जाने के लिए प्रमुख सचिव ने पूरी टीम की सराहना की।
विज्ञापन
इस साल पौधरोपण जन आंदोलन 2025 के तहत मोंठ रेंज की भुजोंद पौधशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान पौधशाला में पौधों का व्यवस्थित ढंग से रखरखाव, वर्मी कंपोस्ट यूनिट में खाद तैयार करना और हाईटेक पौधशाला में विशिष्ट प्रजातियों के पौधों को तैयार करने की प्रक्रिया को भी देखा। इस दौरान, मुख्य वन संरक्षक बुंदेलखंड जोन एचवी गिरीश, वन संरक्षक महावीर कौजालगी, प्रभागीय वनाधिकारी जेबी शेंडे, एसडीओ विनोद, क्षेत्रीय वन अधिकारी राम प्रकाश शुक्ला, उप क्षेत्रीय वन अधिकारी संदीप रविकुल, वनरक्षक आशीष दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन