फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Prime Minister virtually inaugurated Jan Aushadhi Kendra

Jhansi News: प्रधानमंत्री ने जन औषधि केंद्र का किया वर्चुअल शुभारंभ

Thu, 14 Nov 2024 12:55 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
Prime Minister virtually inaugurated Jan Aushadhi Kendra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। रेलवे स्टेशन पर स्थापित भारतीय जन औषधि केंद्र का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली किया। जनऔषधि केंद्र पर लोगों को बाजार से पचास फीसदी कम दर पर दवाएं मिल सकेंगी।
स्वस्थ भारत, विकसित भारत की संकल्पना के तहत ललितपुर स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर भारतीय जन औषधि केंद्र स्थापित किया गया है। यहां जीवन रक्षक दवाएं बीपी, शुगर, मानसिक रोग, बच्चाें के डायपर, प्रोटीन, टूथपेस्ट, डिटॉल आदि दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को 11.30 बजे इसका शुभारंभ वर्चुअल तरीके से किया। इस दौरान राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ ने टिकट घर के सामने स्थापित कराए गए जनऔषधि केंद्र का फीता काटते हुए कहा कि आम लोगों को इसका लाभ मिलेगा। सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने कहा कि यह जनऔषधि केंद्र एक ऐतिहासिक कदम है। ललितपुर स्टेशन का पुनर्विकास जारी है। ओवरब्रिज के निर्माण से आवागमन आसान हो गया है।
विज्ञापन

अपर मंडल रेल प्रबंधक आरडी मौर्य ने कहा कि भारतीय जन औषधि केंद्र की स्थापना से यहां के यात्रियों को किफायती दामों पर उच्च गुणवत्ता वाली दवाएं मिलेंगी। वरिष्ठ सेक्शन इंजीनियर आफाक अहमद ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूर संचार इंजीनियर नरेंद्र सिंह, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर सेंट्रल कपिल गोयल, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त विवेकानंद नारायण, सहायक वाणिज्य प्रबंधक अनिल श्रीवास्तव, स्टेशन प्रबंधक धर्मेंद्र चतुर्वेदी, पीआरओ रेलवे झांसी मनोज कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed