फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Prime Minister Narendra Modi will come to Jhansi today will give many gifts to the army and Bundelkhand

वीरांगना लक्ष्मीबाई जयंती : आज झांसी आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सेना और बुंदेलखंड को देंगे कई सौगात

Fri, 19 Nov 2021 05:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 19 Nov 2021 05:41 AM IST
सार

रानी की जयंती पर आयोजित सेना के राष्ट्र रक्षा समर्पण पर्व में लेंगे हिस्सा। रक्षामंत्री, मुख्यमंत्री और राज्यपाल भी होंगे साथ। सीडीएस और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी आएंगे। 

विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi will come to Jhansi today will give many gifts to the army and Bundelkhand
झांसी का किला - फोटो : amar ujala

विस्तार

वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर सेना द्वारा आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्ररक्षा समर्पण पर्व में हिस्सा लेने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झांसी आएंगे। उनके साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल भी आएंगी। इसके अलावा आयोजन में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी हिस्सा लेंगे। इस दौरान पीएम सेना और झांसी को कई सौगातें देंगे। साथ ही एनसीसी पूर्व छात्रसंघ का शुभारंभ करेंगे। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री शाम पांच बजे झांसी आएंगे। अपने 90 मिनट के दौरे के दौरान वे पहले रानी के किले में जाएंगे। किले में रानी की गौरवगाथा पर आधारित लाइट एंड साउंड शो देखेंगे। इसके बाद किले की तलहटी में स्थित मैदान में आयोजित सेना के राष्ट्ररक्षा समर्पण पर्व में हिस्सा लेंगे। इस दौरान पीएम वायु सेना प्रमुख को हल्के कॉम्बेट हेलीकॉप्टर सौंपेंगे, जबकि नौ सेना को उन्नत इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सूट देंगे।
विज्ञापन


एनसीसी पूर्व छात्रसंघ का शुभारंभ करेंगे और इसके पहले सदस्य पीएम खुद बनेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री झांसी में डिफेंस कॉरिडोर की आधारशिला रखेंगे। हिंदुस्तान एयरोनोटिक्स लिमिटेड (एचएएल) 400 करोड़ रुपये की लागत से झांसी में यूनिट की स्थापना करेगी। इसके अलावा 600 मेगावाट के मेगा सोलर पार्क का भी शिलान्यास करेंगे। झांसी में नवनिर्मित अटल एकता पार्क का पीएम लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत, थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज मुकुंद नरवणे, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी व नौसेना प्रमुख एडमिरल कर्मवीर सिंह भी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा केंद्रीय एमएसएमई राज्यमंत्री भानुप्रताप वर्मा, विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह, जिले के प्रभारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री, श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ समेत झांसी, ललितपुर और जालौन जिले के विधायक, सांसद, जिला पंचायत अध्यक्ष समेत 750 लोग ही मौजूद रहेंगे।

 

यह भी पढ़ें : रानी की तरह सजा किला: आज पीएम मोदी पहुंचेंगे झांसी, कुछ ऐसी हैं तैयारियां, देखिए तस्वीरें


यह भी पढ़ें : नजरिया : झांसी से काशी का रिश्ता जोड़कर बुंदेलखंड की सियासत में नया रंग भरेंगे मोदी

यह भी पढ़ें : यूपी: झांसी के किले में आने वाले पहले प्रधानमंत्री होंगे मोदी, स्वागत की अभूतपूर्व तैयारियां, संवारा गया कोना-कोना

यह भी पढ़ें : यूपी: पीएम के बुंदेलखंड दौरे से भाजपा मजबूत करेगी सियासी व्यूह, पथरीली जमीन पर खिले कमल को खाद-पानी देने की तैयारी

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed