फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रानी की तरह सजा किला: आज पीएम मोदी पहुंचेंगे झांसी, कुछ ऐसी हैं तैयारियां, देखिए तस्वीरें

Fri, 19 Nov 2021 12:09 AM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 19 Nov 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
PM Modi Jhansi visit vipin rawat Rajnath Singh, Chief Minister Yogi Adityanath and Governor Anandiben Patel will also reach Jhansi
रानी लक्ष्मीबाई का किला - फोटो : अमर उजाला

झांसी में रानी लक्ष्मीबाई के किले को भव्य तरीके से सजाया गया है। सुरक्षा के सख्त इंतजामों के साथ ही सेना के राष्ट्र रक्षा समर्पण पर्व को यादगार बनाने के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। पीएम मोदी शुक्रवार को यहां पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे पहले रानी के किले में जाएंगे। किले में उस स्थान को देखेंगे जहां से रानी ने 1857 के संग्राम में घोड़े पर सवार होकर छलांग लगाई थी। इसके बाद प्रधानमंत्री किले की झंडे वाले मुख्य बुर्ज पर पहुंचेंगे। इस दौरान रानी की गौरव गाथा से संबंधित डिजिटल लाइट एंड साउंड शो भी देखेंगे। 

किले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत देश की तीनों सेनाएं करेंगी। आर्मी, एयरफोर्स व नेवी के बैंड राष्ट्रभक्ति के गीतों की धुनें छेड़ेंगे। किले के मुख्य द्वार पर बुंदेलखंड के प्रमुख वाद्य यंत्र रमतूले और नगाड़े का द्वार बना है। आमोद उद्यान, पंचमहल का स्वरूप देखते ही बन रहा है।

PM Modi Jhansi visit vipin rawat Rajnath Singh, Chief Minister Yogi Adityanath and Governor Anandiben Patel will also reach Jhansi
रानी लक्ष्मीबाई का किला - फोटो : अमर उजाला

वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती के अवसर पर सेना की ओर से राष्ट्ररक्षा समर्पण पर्व का आयोजन किया गया है। तीन दिवसीय इस आयोजन के अंतिम दिन शुक्रवार को प्रधानमंत्री झांसी आएंगे। 

PM Modi Jhansi visit vipin rawat Rajnath Singh, Chief Minister Yogi Adityanath and Governor Anandiben Patel will also reach Jhansi
रानी लक्ष्मीबाई का किला - फोटो : अमर उजाला

उनके साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व राज्यपाल आनंदी बेन पटेल भी झांसी आएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Modi Jhansi visit vipin rawat Rajnath Singh, Chief Minister Yogi Adityanath and Governor Anandiben Patel will also reach Jhansi
रानी लक्ष्मीबाई का किला - फोटो : अमर उजाला

इसके अलावा चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत, थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज मुकुंद नरवणे, वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी व नौ सेनाध्यक्ष एडमिरल कर्मवीर सिंह भी झांसी पहुंचेंगे।

विज्ञापन
PM Modi Jhansi visit vipin rawat Rajnath Singh, Chief Minister Yogi Adityanath and Governor Anandiben Patel will also reach Jhansi
रानी लक्ष्मीबाई का किला - फोटो : अमर उजाला

झांसी में किले के मैदान में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय एमएसएमई राज्यमंत्री भानुप्रताप वर्मा, विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह, जिले के प्रभारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री, श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ समेत झांसी, ललितपुर और जालौन जिले के विधायक, सांसद, जिला पंचायत अध्यक्ष समेत 750 लोग मौजूद रहेेंगे। प्रधानमंत्री शाम पांच बजे झांसी आएंगे और 90 मिनट तक रहेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed