{"_id":"6a3d978e8f162461150424a0","slug":"prime-minister-may-lay-the-foundation-stone-of-bida-in-september-jhansi-news-c-11-1-jhs1004-823075-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: सितंबर में प्रधानमंत्री कर सकते हैं बीडा का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: सितंबर में प्रधानमंत्री कर सकते हैं बीडा का शिलान्यास
Fri, 26 Jun 2026 02:33 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Fri, 26 Jun 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
झांसी। नोएडा की तर्ज पर विकसित हो रहे बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सितंबर में कर सकते हैं। इसी के साथ ही उद्योगों को भी एक्टिवेशन एरिया में भू-आवंटन किया जाएगा। जिला प्रशासन ने 44 फीसदी जमीन की खरीद भी कर ली है।
झांसी के 33 गांवों में ली जाने वाली 62,599 एकड़ भूमि पर इस अत्याधुनिक औद्योगिक शहर को विकसित किया जाना है। राजापुर-डगरवाहा में विकसित किए जाने वाले एक्टिवेशन एरिया के लिए भी अब तक 10 हजार एकड़ भूमि की खरीद हो चुकी है। इसके अलावा अंबावाय में भी साढ़े सात हजार एकड़ जमीन क्रय हो चुकी है। कुल मिलाकर अलग-अलग पैच में अब तक 27,500 एकड़ भूमि खरीदी जा चुकी है।
एक्टिवेशन एरिया में ही उद्योगों के लिए सबसे पहले भू-आवंटन किया जाना है। यहीं पर तकनीक शिक्षण संस्थान से लेकर चिकित्सा सुविधा भी विकसित की जानी है। आधुनिक पार्क, स्वास्थ्य केंद्र, शैक्षणिक संस्थान और कौशल विकास केंद्र जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अब बीडा के शिलान्यास कराने की तैयारी भी तेज हो गई है।
विज्ञापन
बताया गया कि सितंबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीडा की आधारशिला रखेंगे। पिछले सप्ताह दो दिवसीय झांसी दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी बीडा को लेकर समीक्षा बैठक की थी। अफसरों को तेजी से जमीन खरीद पूर्ण करने के निर्देश दिए थे। कहा था कि बीडा का भ्रमण करने के लिए जापान के 200 सीईओ भी आएंगे। सिंगापुर से भी निवेशकों के आने की उम्मीद है।
इसी महीने मिल चुकी पर्यावरणीय मंजूरी
बीडा की हरित क्षेत्र औद्योगिक शहर परियोजना को एक जून को केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय की ओर से पर्यावरणीय स्वीकृति मिल चुकी है। ऐसे में यहां निवेश, उद्योग स्थापना से लेकर आधारभूत ढांचे के विकास को गति मिलेगी। इससे बुंदेलखंड की तस्वीर भी बदलेगी।
बीडा के लिए जमीन की खरीद का काम तेजी से चल रहा है। अब तक 27500 एकड़ भूमि भी क्रय की जा चुकी है। सबसे पहले विकसित होने वाले एक्टिवेशन एरिया के लिए भी अब तक 10 हजार एकड़ भूमि क्रय की जा चुकी है। - संजय खत्री, सीईओ, बीडा।