फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Prices of rods, plates and artificial joints increased by 20 percent.

Jhansi News: छड़, प्लेट से लेकर कृत्रिम जोड़ की कीमतें 20 फीसदी तक बढ़ीं

Mon, 22 Apr 2024 04:13 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2024 04:13 AM IST
विज्ञापन
Prices of rods, plates and artificial joints increased by 20 percent.
- ऑर्थोपेडिक इंप्लांट में हुई बढ़ोतरी, अब महंगी हो सकती है सर्जरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। छड़, प्लेट से लेकर कृत्रिम जोड़ तक की कीमतें 20 फीसदी तक बढ़ गई हैं। करीब पांच साल बाद ऑर्थोपेडिक इंप्लांट में इजाफा हुआ है। अब अस्पतालों में हड्डी की टूट-फूट होने पर छड़ डलवाने से लेकर कूल्हा बदलने तक महंगा हो सकता है।

ऑर्थोपेडिक इंप्लांट एक चिकित्सा उपकरण है, जिसे क्षति या विकृति के कारण हड्डी, जोड़ आदि बदलने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। विक्रेताओं ने बताया कि झांसी में दिल्ली और गुजरात से इंप्लांट की आपूर्ति होती है। इंप्लांट दो तरह के होते हैं, टाइटेनियम और स्टील। इनकी अलग-अलग कीमतें भी होती हैं। जिला केमिस्ट एसोसिएशन के सचिव नितिन मोदी ने बताया कि हाल ही में कच्चे माल की कीमतों में बढ़ोतरी होने के कारण इंप्लांट की दरें बढ़ गई हैं। थोक विक्रेता अनुज खर्द ने बताया कि इंप्लांट की कीमतों में 15 से 20 फीसदी इजाफा हुआ है। हालांकि, ये बढ़ोतरी काफी लंबे समय बाद हुई है।
विज्ञापन


नर्सिंग होमों में ही रोजाना होते 35 से 40 प्रत्यारोपण
बताया गया कि झांसी के 25 से अधिक ऑर्थोपेडिक सर्जन है। निजी अस्पतालों में ही रोजाना 35 से 40 जोड़ आदि प्रत्यारोपण होते हैं।

अभी किस सर्जरी का कितना पैकेज
............................................
सर्जरी खर्च
पेंच (स्क्रू) डालना 15-20 हजार
प्लेट डालना 30-40 हजार
छड़ (नेल) डालना 20-30 हजार
कूल्हा प्रत्यारोपण 1.20 से 1.30 लाख
घुटना प्रत्यारोपण 1.40 से 1.50 लाख
(नोट: अलग-अलग नर्सिंगहोमों में दाम कम-ज्यादा हो सकते हैं।)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed