फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Preparations for a data center cluster in BIDA gain momentum; officials inspect the proposed site.

Jhansi News: बीडा में डेटा सेंटर क्लस्टर की तैयारी तेज, अफसरों ने देखा प्रस्तावित स्थल

Fri, 30 Oct 2026 02:01 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Preparations for a data center cluster in BIDA gain momentum; officials inspect the proposed site.
झांसी। बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) क्षेत्र में प्रस्तावित डेटा सेंटर क्लस्टर की स्थापना की तैयारियां तेज हो गई हैं। बृहस्पतिवार को स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान परियोजना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी ली गई। इसके बाद मंडलायुक्त कार्यालय के सभागार में बैठक हुई, जिसमें परियोजना के विकास और क्रियान्वयन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक में डेटा सेंटर क्लस्टर के माध्यम से बुंदेलखंड में डिजिटल बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने की संभावनाओं पर विचार-विमर्श हुआ। परियोजना को गति देने के लिए विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया। बैठक में लोक निर्माण, विद्युत और सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन के सलाहकार बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप (बीसीजी) के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बीडा के एसीईओ प्रवीण वर्मा ने पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रस्तावित डेटा सेंटर क्लस्टर के लिए चिह्नित भूमि और उससे संबंधित जानकारी प्रस्तुत की। बैठक में बीडा अध्यक्ष एवं मंडलायुक्त बिमल कुमार दुबे, बीडा के सीईओ संजय खत्री, जिलाधिकारी गौरांग राठी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आयुष सैनी, सीजीएम अरविंद कुमार जैन सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed