फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Preparation to rename one more station in UP Jhansi railway station proposed to be renamed as Veerangana Laxmibai Station

यूपी में एक और स्टेशन का नाम बदलने की तैयारी: झांसी का नाम बदलकर ‘वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन’ करने का प्रस्ताव

Tue, 03 Aug 2021 11:28 PM IST
शाहरुख खान एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 03 Aug 2021 11:28 PM IST
सार

 केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि झांसी रेलवे स्टेशन का नाम ‘वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन’ करने का प्रस्ताव मिलने के बाद तय प्रक्रिया के अनुसार संबंधित एजेंसियों की टिप्पणियां तथा विचार आमंत्रित किये गये हैं।

विज्ञापन
Preparation to rename one more station in UP Jhansi railway station proposed to be renamed as Veerangana Laxmibai Station
झांसी रेलवे स्टेशन - फोटो : ट्वीटर

विस्तार

उत्तर प्रदेश सरकार ने झांसी रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर ‘वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन’ करने के लिए केंद्र को प्रस्ताव भेजा है। सरकार ने लोकसभा को मंगलवार को यह जानकारी दी।  
विज्ञापन


 केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि झांसी रेलवे स्टेशन का नाम ‘वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन’ करने का प्रस्ताव मिलने के बाद तय प्रक्रिया के अनुसार संबंधित एजेंसियों की टिप्पणियां तथा विचार आमंत्रित किये गये हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि संबंधित एजेंसियों से विचार मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि किसी स्थान या स्टेशन का नाम बदलने की स्वीकृति केंद्रीय गृह मंत्रालय देता है। रेल मंत्रालय और डाक तथा भारतीय सर्वेक्षण विभागों से अनापत्ति मिलने के बाद इसके लिए स्वीकृति दी जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी राज्य का नाम बदलने के लिए संविधान में संशोधन की आवश्यकता होती है। किसी गांव या कस्बे या स्टेशन का नाम बदलने के लिए एक कार्यकारी आदेश की आवश्यकता होती है।


यूपी में इससे पहले मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन किया गया था और इलाहाबाद जंक्शन का नाम प्रयागराज जंक्शन किया गया। वहीं, फैजाबाद का नाम बदलकर अयोध्या किया गया और अब झांसी रेलवे स्टेशन का नाम रानी लक्ष्मीबाई के नाम पर करने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed