फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Preparation to collect house tax from 27000 new buildings in Jhansi

झांसी में 27000 नए भवनों से हाउस टैक्स वसूलने की तैयारी

Sat, 25 Dec 2021 01:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Preparation to collect house tax from 27000 new buildings in Jhansi
झांसी। अभी तक हाउसटैक्स के दायरे से बाहर चल रहे 27000 भवनों से भी टैक्स वसूलने की तैयारी की जा रही है। इनमें अधिकांश भवन शहर के बाहरी इलाकों के हैं। नगर निगम को हस्तांतरित जेडीए कॉलोनियां भी टैक्स दायरे में आएंगी। कार्यकारिणी से इजाजत मिलने के बाद नगर निगम प्रशासन ने इसकी कवायद शुरू कर दी है। सर्वे के बाद भवन स्वामियों को नोटिस भेजी जाएगी। दो माह बाद से आरंभ होने वाले नए वित्तीय वर्ष से इनका गृहकर तय हो जाएगा।
विज्ञापन

नगर निगम अभी 1.20 लाख भवनों से ही हाउसटैक्स वसूलता है जबकि शहरी सीमा में बीस साल पहले इजाफा हो चुका है। शहरी सीमा बढ़ने के बावजूद हाउसटैक्स देने वाले भवनों की संख्या नहीं बढ़ी। जेडीए की कई आवासीय कॉलोनियों का रखरखाव भी निगम को मिल गया लेकिन, इन कॉलोनियों में टैक्स नहीं लगाया गया। शहरी सीमा के भीतर कई प्राइवेट कॉलोनियां भी नगर निगम को हाउसटैक्स नहीं चुकातीं। निगम अफसरों की लापरवाही के चलते अभी तक इस ओर ध्यान नहीं दिया गया था। कार्यकारिणी में मामला उछलने के बाद अब निगम प्रशासन ने कवायद शुरू की है।
विज्ञापन

नगर निगम के ही सर्वे के मुताबिक शहर में 1.47 लाख भवन हैं। अब निगम प्रशासन इसके आधार पर नए भवनों से टैक्स वसूलने की तैयारी में है। नगर आयुक्त ने ऐसे भवन चिन्हित करने को कहा है कि जो टैक्स नहीं चुका रहे हैं। इस काम को अगले वित्तीय वर्ष से पहले पूरा कर लिया जाना है। आवासीय के साथ ही नए व्यावसायिक भवनों को भी टैक्स दायरे में लाया जाएगा। अभी निगम को करीब बीस हजार व्यावसायिक भवन ही टैक्स चुका रहे हैं लेकिन, सर्वे में मालूम चला कि निगम सीमा के भीतर 35980 भवनों मेें व्यावसायिक गतिविधियां चल रही हैं। आय बढ़ाने के लिए भवनों को व्यावसायिक श्रेणी में लाने की तैयारी है। अपर नगर आयुक्त शादाब असलम का कहना है कि कार्यकारिणी में पारित प्रस्ताव के मुताबिक कार्रवाई शुरु कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed