{"_id":"5ed410508ebc3e9042045e02","slug":"premi-yugal-jhansi-news-jhs1679770162","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्ध दंपती को जूते की माला पहनाने वाली महिलाओं पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृद्ध दंपती को जूते की माला पहनाने वाली महिलाओं पर एफआईआर
विज्ञापन
premi yugal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समथर। वृद्ध दंपति को महिलाओं द्वारा जूते की माला पहनाकर अपमानित करने एवं वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस द्वारा दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।
नगर के एक मुहल्ले में एक लड़की को उसी समाज के लड़के द्वारा शादी के लिए भगा ले जाने पर लड़की के परिजनों द्वारा लड़के के माता-पिता को जूते चप्पलों की माला पहना कर अपमानित किया गया था। इस मामले में एक पक्ष की ओर से लड़की को भगा ले जाने का मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से महिलाओं द्वारा जूते चप्पलों की माला पहनाकर अपमानित करने ,गाली गलौज करने, जान से मारने की धमकी देने एवं वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर देने का मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। एक पक्ष की ओर से मोहल्ला मोगियाना निवासी एक महिला ने रिपोर्ट लिखाई है कि उसकी 19 वर्षीय पुत्री को मोहल्ले का ही रहने वाला छोटू 27 मई की रात्रि भगा कर ले गया है। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से फुकनी उर्फ बाबू मोगिया ने रिपोर्ट लिखाई है कि उसे व पत्नी पूना को लक्ष्मी, प्यार बाई तथा श्रीमती विमला ने घर के अंदर बंद कर जूते-चप्पलों की माला पहना कर अपमानित किया, गाली गलौज की और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया तथा शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने छोटू के विरुद्ध धारा 366 तहत एफआईआर दर्ज की है। वहीं, लक्ष्मी, प्यारवाई व विमला के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। इस मामले में अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। थानाध्यक्ष समथर विकेश बाबू का कहना है कि दोनों पक्षों की और से मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है ।