फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   pregnant wife commits suicide by consuming poison roubled by drunken husband

नशे ने नाश कर दी जिंदगी: पति की आदतों और बदसलूकी से परेशान पत्नी ने चुनी दर्दनाक मौत, पिता ने रोते हुए कही ये बात

Thu, 17 Feb 2022 07:15 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, झांसी।
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी। Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 17 Feb 2022 07:15 PM IST
सार

गर्भवती महिला ने शराबी पति से परेशान होकर जहर पी लिया। पति अक्सर शराब पीकर घर आता था और मारपीट करता था। बेटी की मौत से दुखी पिता ने जब अपने दिल का दर्द लोगों के सामने बयां किया तो लोगों की आंखें भर आईं।

विज्ञापन
pregnant wife commits suicide by consuming poison roubled by drunken husband
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी में टीकमगढ़ निवासी गर्भवती महिला ने शराबी पति से परेशान होकर जहर पी लिया। परिजन उसे मेडिकल अस्पताल लेकर पहुंचे जहां बृहस्पतिवार सुबह उसकी मौत हो गई। टीकमगढ़ के मढ़िया गांव निवासी सुनील अहिरवार का पिछले वर्ष नेहा (25) से विवाह हुआ था। सुनील गांव में रहकर खेती-किसानी का काम करता है। नेहा चार माह की गर्भवती थी।

विज्ञापन


नेहा के पिता पूरन ने रोते हुए बताया कि सुनील शराब पीने का आदी है। अक्सर शराब पीकर घर आता था। इस दौरान नेहा से गाली-गालौच एवं मारपीट करता था। इसकी नेहा ने शिकायत की। उन लोगों ने भी सुनील को समझाने की कोशिश की लेकिन सुनील के व्यवहार में बदलाव नहीं आ रहा था। इस बात से नेहा काफी परेशान रहती थी।
विज्ञापन


बुधवार शाम को घर में वह अकेली थी। इसी दौरान उसने घर में रखी जहरीली दवा पी ली। इसके बाद वह अचेत हो गई। घर वालों ने देखा तब उसे लेकर वह मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने इमरजेंसी में भर्ती कर लिया। बृहस्पतिवार सुबह नेहा की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed