फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Precious land grabbed by making fake Aadhaar card, ten named

Jhansi News: फर्जी आधार कार्ड बनवाकर हड़पी बेशकीमती जमीन, दस नामजद

Mon, 21 Oct 2024 04:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2024 04:54 AM IST
विज्ञापन
Precious land grabbed by making fake Aadhaar card, ten named
झांसी। फर्जी आधार कार्ड की मदद से सिमरधा में बेशकीमती जमीन को हड़पकर उसका बैनामा कर दिया गया। जमीन मालिक ने दस लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में सीपरी बाजार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बाहर दतिया गेट निवासी जीवनलाल ने पुलिस को बताया कि उसके नाम सिमरधा की आराजी संख्या 1304, 1303 एवं 1286 दर्ज है। यहां के एक जुज भाग पर बाबूलाल पुत्र किशन निवासी ईसाई टोला ने कब्जा जमा लिया। बाबूलाल ने फर्जी आधार कार्ड के सहारे फर्जी जमीन के कागज भी बनवा लिया। इसके बाद यहां प्लाट बनाकर उसे अलग-अलग लोगों को बैनामा कर दिया। उसके इस फर्जीवाड़े में हिस्ट्रीशीटर यादवेंद्र यादव, अजय यादव, अजय रायकवार, जितेंद्र यादव, दीपू यादव, ओम प्रकाश यादव, मोहित यादव, सूरज प्रजापति, नितेश रजक समेत चार-पांच अज्ञात लोग शामिल हैं। इन लोगों ने यह पूरी जमीन बेच डाली। जब उसने विरोध करने की कोशिश की तब सभी आरोपी एकजुट होकर उसे धमकाने लगे। विरोध करने पर जान से मार डालने की धमकी दी। सीपरी बाजार थाना प्रभारी अखिलेश द्विवेदी के मुताबिक तहरीर के आधार पर दस नामजद लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। मामले की विवेचना कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed