फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Pre -monsoon since 20

प्री मानसून 20 के बाद

Wed, 08 Jun 2016 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 08 Jun 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
Pre -monsoon since 20
varis, jhansi news - फोटो : demo
झांसी। केरल में मानसून लेट हो जाने की वजह से तापमान में लगातार उतार चढ़ाव बना हुआ है। कभी तपिश भरी गर्मी हो जाती है, तो कभी ठंडी हवाएं चलने से तापमान में नरमी आ जाती है। मंगलवार को भी झांसी का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। इससे जनपद के लोग गर्मी में झुलस गए। अब प्री मानसून 20 जून के बाद आने की संभावना है, तभी लोगों को राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन


भारत में हर साल केरल से मानसून की शुरूआत होती है। 31 मई या एक जून को केरल में मानसून आ जाता है लेकिन इस बार एक सप्ताह देरी से आया। मंगलवार को केरल में मानसून पहुंचा। इस कारण लगातार मौसम नरम-गरम बना रहा। आम तौर पर बुंदेलखंड में 22 जून के आसपास मानसून आता है, पर अब इसके 25 जून के बाद आने की संभावना मौसम विभाग जता रहा है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. मुकेश चंद्र ने बताया कि प्री मानसून 20 जून के बाद आ सकता है। फिलहाल कुछ दिन और 45 के आसपास तापमान रहने से लोगों को गर्मी झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन

 
प्री मानसून के बाद करें बुआई
लंबी अवधि की फसलें जैसे मूंगफली, सोयाबीन, मक्का की बुआई प्री मानसून आने की पुख्ता सूचना या फिर आ जाने के बाद ही किसानों को करने की सलाह मौसम वैज्ञानिक दे रहे हैं। उनकी सलाह है कि प्री मानसून में कई बार बारिश नहीं भी होती है। इसलिए यदि किसान जल्दबाजी में लंबी अवधि की फसलों की बुआई कर देते हैं, तो बारिश न होने पर उन्हें नुकसान भी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



60 से 65 प्रतिशत रही आर्द्रता  
जनपद में आर्द्रता भी 60 से 65 के बीच बनी हुई है। इससे घरों में कूलर भी लोगों को राहत नहीं दे पा रहे हैं।  बीच-बीच में बारिश हो जाने से वाष्पीकरण दर बढ़ जाती है। इसके साथ ही नमी के प्रतिशत में भी इजाफा हो जाता है। इस कारण उमस में बढ़ोतरी हो जाती है और लोगों का पसीना छूटने लगता है।

ऐसे बदलता रहा मौसम का रंग
दिन: 21 मई
अधिकतम: 44
न्यूनतम: 31

दिन: 23 मई
अधिकतम: 42
न्यूनतम: 31

दिन: 26
अधिकतम: 40
न्यूनतम: 31

दिन: 30 मई
अधिकतम: 38
न्यूनतम: 28

दिन: दो जून
अधिकतम: 38
न्यूनतम: 28

दिन: पांच जून
अधिकतम: 41
न्यूनतम: 29

दिन: सात जून
अधिकतम: 43
न्यूनतम: 30
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed