फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Pre -monsoon rains first relief

प्री मानसून के पहले राहत की बारिश

Sat, 11 Jun 2016 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 11 Jun 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
Pre -monsoon rains first relief
rain, jhansi news - फोटो : demo
झांसी। प्री मानसून के पहले ही शुक्रवार को झांसी में बारिश ने लोगों को राहत दी। आंधी के बाद हुई बारिश से मौसम खुशगवार हो गया। तापमान में काफी गिरावट आने से लोगों ने चैन की सांस ली। बृहस्पतिवार शाम के मुकाबले शुक्रवार को पांच डिग्री तक पारा गिर गया।  
विज्ञापन


शुक्रवार को मौसम के कई रंग देखने को मिले। सुबह साढ़े सात बजे ठंडी हवाएं चल रहीं थीं और आसमान में बादल घिरे हुए थे। इसके बाद बादल की चादर को चीरती हुईं सूरज की किरणें बाहर निकल आईं। इससे तापमान अचानक बढ़ गया और चुभती हुई धूप निकल आई। दोपहर में लोग उमस भरी गर्मी से परेशान थे कि अचानक से फिर मौसम ने करवट ले ली। शाम चार बजे आंधी शुरू हो गई। चारों तरफ धूल का गुबार उठने से सड़कों पर आवागमन बाधित हो गया। आंधी थमते ही बूंदाबांदी के साथ तेज बारिश शुरू हो गई।
विज्ञापन


करीब बीस मिनट बारिश होने के बाद थम गई। इससे मौसम में तेजी से गिरावट आई और गर्मी से परेशान लोगों ने सुकून की सांस ली। इसके बाद बीच-बीच में बूंदाबांदी होती रही और ठंडी हवाएं भी चलती रहीं। बृहस्पतिवार शाम सात बजे जहां तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के करीब था, वह शुक्रवार को घटकर 36 डिग्री पर आ गया। प्री मानसून के पहले यह बारिश लोगों को रास आई। शाम को लोगों ने घर से बाहर निकले और पार्कों में सैरसपाटे के साथ-साथ मार्केट में शॉपिंग कर मौसम का पूरा लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरे पेड़, आवागमन हुआ बाधित
तेज रफ्तार से चली आंधी ने नुकसान भी पहुंचाया। आवास विकास तिराहे पर लगा गुलमोहर का पेड़ गिर पड़ा। इससे नजदीक स्थित ओमप्रकाश शर्मा के मकान की बाउंड्रीवाल क्षतिग्रस्त हो गई। साथ ही आम का पेड़ भी टूट गया। करारी के पीछे एडवोकेट शिवकेश दुबे के मकान के सामने बरगद का पेड़ गिर पड़ा। इससे रास्ता जाम हो गया और बिजली के खंभों के तार टूट गए। कोतवाली के घनी बस्ती क्षेत्र राई का ताजिया में पेड़ टूट गया, जिसकी डालियां तीन घरों से टकराते हुए गिरीं।

इससे क्षेत्र में रहने वाले लोगों में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। जब कोई हताहत नहीं हुआ तो राहत की सांस लेकर लौट गई। इसके अलावा भी कई अन्य स्थानों पर पेड़ टूट गए। हालांकि, गनीमत रही कि इनसे कोई व्यक्ति चुटहिल नहीं हुआ। आंधी से आर्य कन्या तिराहा, जेल चौराहा, इलाइट चौराहा, बस स्टैंड के पास लगी होर्डिंग्स भी फट गईं।


20 से पहले प्री और 22 के बाद आना है मानसून
केरल में मानसून ने दस्तक दे दी है। अब झांसी व आसपास के जनपदों में इस बार प्री मानसून 20 जून से एक, दो दिन पहले आने की संभावना मौसम विभाग जता रहा है। जबकि, 22 जून के बाद मानसून यहां दस्तक दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed