{"_id":"5ff9fd0b8ebc3e2f25207b6a","slug":"prayagraj-goes-to-run-four-train-five-thousand-seat-book-jhansi-news-jhs1856581102","type":"story","status":"publish","title_hn":"माघ मेले में जाने के लिए श्रद्धालु कराने लगे आरक्षण, पांच हजार सीटें बुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माघ मेले में जाने के लिए श्रद्धालु कराने लगे आरक्षण, पांच हजार सीटें बुक
विज्ञापन
झांसी। प्रयागराज में मकर संक्रांति से शुरू होने वाले माघ मेले के लिए बुंदेलखंड के श्रद्धालुओं ने ट्रेनों में आरक्षण कराना शुरू कर दिया है। कोरोना काल में झांसी से प्रयागराज के लिए चार ट्रेनें उपलब्ध हैं। इनमें बुंदेलखंड एक्सप्रेस व झांसी प्रयागराज पूर्ण आरक्षित पैसेंजर का प्रतिदिन संचालन हो रहा है। दो ट्रेनें सप्ताह में अलग-अलग दिन चलती हैं। अभी तक 14 जनवरी से 28 फरवरी के बीच उक्त ट्रेनों में पांच हजार यात्री अपनी सीटें झांसी से प्रयागराज के लिए बुक करा चुके हैं।
मकर संक्रांति से प्रयागराज में माघ मेला शुरू हो जाएगा, जो महाशिवरात्रि तक चलेगा। इस मेले में शामिल होने के लिए बुंदेलखंड के झांसी, ग्वालियर, उरई, महोबा, हमीरपुर व ललितपुर के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के हजारों श्रद्धालु प्रयागराज जाते हैं। चूंकि, कोरोना काल में अधिकांश नियमित ट्रेनों का संचालन बंद चल रहा है, इस कारण जो ट्रेनें वर्तमान में उपलब्ध हैं, उनमें लोगों ने आरक्षण कराना शुरू कर दिया है। अभी झांसी से प्रयागराज के लिए चार ट्रेनें उपलब्ध हैं।
इनमें ग्वालियर से वाराणसी के मध्य चलने वाली 01107 बुंदेलखंड स्पेशल एक्सप्रेस झांसी से रात 10.45 बजे रवाना होकर प्रयागराज सुबह 6.55 बजे पहुंचती है। पूर्ण आरक्षित 04111 झांसी प्रयागराज पैसेंजर सुबह 7.40 बजे चलकर प्रयागराज शाम 3.30 बजे पहुंचती है। यह ट्रेन रास्ते के 38 स्टेशनों पर रुकती है।
विज्ञापन
इसी तरह लोकमान्य तिलक से प्रयागराज के बीच सप्ताह में दो दिन चलने वाली 02129 तुलसी स्पेशल एक्सप्रेस रात 12.12 बजे रवाना होकर सुबह 8.45 बजे प्रयागराज पहुंचती है। यह ट्रेन सोमवार व बुधवार को उपलब्ध है। इसके अलावा लोकमान्य तिलक मुंबई से छपरा के बीच चलने वाली 05102 लोकमान्य तिलक छपरा स्पेशल एक्सप्रेस शुक्रवार को निकलती है। यह ट्रेन झांसी से सुबह 11.50 बजे चलकर प्रयागराज रात आठ बजे पहुंचती है। यह ट्रेन झांसी से उरई, कानपुर होकर प्रयागराज पहुंचती है। चूंकि, कोरोनाकाल में कन्फर्म सीट वाले यात्री ही सफर कर सकते हैं, ऐसे में सीटें अभी से बुक होने लगी हैं।