फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Prayagraj examination preparition fast

प्रयागराज बोर्ड की वार्षिक परीक्षाओं को लेकर तैयारियां तेज

Sat, 28 Nov 2020 01:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 01:44 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj examination preparition fast
झांसी। प्रयागराज बोर्ड ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षाओं को लेकर तैयारियां तेज हो गई है। गाइड लाइन भी जारी कर दिया है। डीडीआर व प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक मंशाराम पटेल ने सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए है कि वह पांच दिसंबर तक समस्त सूचनाएं बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दें।
विज्ञापन

उन्होंने निर्देशों के अंतर्गत बताया कि परीक्षा केंद्र निर्धारण के लिए विद्यालयों के मध्य दूरी के निर्धारण की सूचना विद्यालयों की मैपिंग - जिओ टैगिंग कराकर ली जाएगी। जिओ टैगिंग करने के लिए परिषद द्वारा तैयार कराए गए मोबाइल एप से विद्यालयों के प्रधानाचार्यों द्वारा पिछले वर्ष की तरह स्वयं मैपिंग करनी होगी। यह एप परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in पर सभी विद्यालयों के पैनल पर उपलब्ध है। सभी प्रधानाचार्य इस एप को अपने स्मार्ट एंड्रायड फोन में डाउनलोड करेंगे। इसके बाद अपने विद्यालय के प्रांगण में इस एप में विद्यालय की यूजर आईडी एवं पासवर्ड के द्वारा लॉगिन करेंगे। इससे वह वेबसाइट के सर्वर पर स्वत: दर्ज हो जाएगा।
विज्ञापन

केंद्रों पर हाईस्पीड कनेक्शन की होगी अनिवार्यता
पिछले सालों की तरह इस बार भी वार्षिक परीक्षाएं वायस रिकार्डर युक्त सीसीटीवी कैमरों की निगाह में होगी। गाइड लाइन में केंद्र निर्धारण के लिए कई निर्देश दिए गए है। इनमें सभी अशासकीय, वित्त विहीन विद्यालयों को प्रश्न पत्रों, उत्तर पुस्तिकाओं को रखने के लिए स्ट्रांग रूम, सीलिंग पैकिंग रूम, रिकार्डिंग के लिए डीवीआर और वेबकास्टिंग द्वारा मानीटरिंग के लिए वायर रिकार्डर, डीवीआर तथा साथ में राउटर डिवाइस व हाईस्पीड इंटरनेट कनेक्शन की अनिवार्यता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed