{"_id":"65b1789df616bdb13b02b2e6","slug":"prayagraj-businessmans-condition-worsens-in-train-dies-jhansi-news-c-11-1-jhs1002-250708-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: ट्रेन में प्रयागराज के कारोबारी की हालत बिगड़ी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: ट्रेन में प्रयागराज के कारोबारी की हालत बिगड़ी, मौत
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बरात के साथ वापस लखनऊ की ओर जा रहे प्रयागराज के कारोबारी की ट्रेन में हालत बिगड़ गई। सूचना मिलने पर ट्रेन के झांसी पहुंचने पर उन्हें उतारा गया। यहां स्टेशन पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
प्रयागराज के नखास कोहना निवासी संजय केसरवानी (52) आटा और बारदाना का कारोबार करते थे। उनके ससुराल पक्ष में शादी थी। बरात लखनऊ से पनवेल गई हुई थी, जिसमें वे भी परिवार के साथ शामिल हुए थे। शादी समारोह के बाद वह बरात के साथ पनवेल से लखनऊ की ओर जा रहे थे। संजय केसरवानी की कानपुर में उतरकर यहां से प्रयागराज के लिए ट्रेन पकड़ने की योजना थी। लेकिन, विदिशा के पास उनकी तबीयत खराब हो गई। परिजनों ने इसकी सूचना रेलवे के कंट्रोल रूम पर दी। इस पर यहां स्टेशन पर रेलवे अस्पताल की टीम पहुंच गई। गाड़ी के यहां पहुंचते ही संजय केसरवानी को उतारा गया। यहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इससे बरात में शामिल सभी लोगों में कोहराम मच गया। शादी की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं। स्टेशन पर ही करुण क्रंदन होने लगा। मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शव के साथ परिवार के साथ चार-पांच लोग यहां रह गए, जबकि बाकी ट्रेन में सवार होकर लखनऊ के लिए रवाना हो गए।