{"_id":"664fb5dc44ca611f6004492d","slug":"prayag-peethadhishwar-omkaranand-saraswati-maharaj-will-come-tomorrow-jhansi-news-c-131-1-ltp1001-115087-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: कल आएंगे प्रयाग पीठाधीश्वर ओंकारानंद सरस्वती महाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: कल आएंगे प्रयाग पीठाधीश्वर ओंकारानंद सरस्वती महाराज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
डोंगराखुर्द (ललितपुर)। नाराहट में 25 मई से शुरू हो रहे नौ दिवसीय श्री राम महिमा महोत्सव में प्रयाग पीठाधीश्वर जगत गुरु शंकराचार्य ओंकारानंद सरस्वती महाराज भाग लेंगे। वह शनिवार सुबह ट्रेन से रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे, जहां श्रद्धालु उनकी अगवानी करेंगे। यहां से वह नाराहट पहुंचेंगे और शाम को श्रीराम कथा का शुभारंभ करेंगे।
25 मई से तीन जून तक नाराहट कस्बा में नौ दिवसीय श्री राम महिमा महोत्सव आयोजित किया जा रहा है, जिसकी तैयारियां लगभग पूर्ण हो चुकी हैं। ओंकारानंद सरस्वती महाराज का आगमन एवं उनके द्वारा सुनाई जाने वाली भगवान श्रीराम कथा मुख्य आकर्षण है। श्रीराम कथा प्रतिदिन शाम छह से नौ बजे तक चलेगी। आयोजन समिति की तरफ से कार्यक्रम स्थल के साथ पूरे कस्बे में साफ सफाई कराई गई है। जगह-जगह बैनर-पोस्टर लगाए गए हैं। पीठाधीश्वर नीलकंठेश्वर महादेव, डोंगरा खुर्द स्थित डुंगरासन माता, हजारिया महादेव तालबेहट, झूमरनाथ मंदिर, अमझरा घाटी जाकर हनुमान जी के दर्शन करेंगे। श्रद्धालुओं एवं कस्बा वासियों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। कार्यक्रम में 108 गांवों की श्रीराम धुन की प्रभात फेरियां शामिल होंगी।