फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Pradeep lost against his own people... the organization gave victory to Anurag

Jhansi News: अपनों से ही हारे प्रदीप... संगठन ने दिलाई अनुराग को जीत

Thu, 06 Jun 2024 04:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2024 04:24 AM IST
विज्ञापन
Pradeep lost against his own people... the organization gave victory to Anurag
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। लोकसभा चुनाव में विपक्ष के नेता अपने बूथों पर भी पार्टी के प्रत्याशियों को जीत नहीं दिला सके। यहां तक कि गठबंधन के प्रत्याशी प्रदीप जैन को अपने बूथ पर भी हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, इस मामले में भाजपा के नेताओं का रिकॉर्ड बेहतर रहा। वह अपने बूथ पर पार्टी के प्रत्याशी को जीत दिलाने में कामयाब रहे।

लोकसभा चुनाव में झांसी-ललितपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा के अनुराग शर्मा ने लगातार दूसरी बार जीत हासिल की है। उन्होंने इंडिया गठबंधन से कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप जैन आदित्य को 1,02,614 वोटों के अंतर से हराया है। कांग्रेस प्रत्याशी अपने बूथ पर भी जीत हासिल नहीं कर पाए। स्वामी विवेकानंद स्कूल में उनके बूथ क्रमांक 293 पर उन्हें 173 वोट मिले, जबकि भाजपा के खाते में 456 वोट गए। गठबंधन के प्रमुख नेता सपा के पूर्व सांसद डाॅ. चंद्रपाल सिंह यादव के सेंट मैरी स्कूल के बूथ क्रमांक 42 पर भाजपा को 284 और कांग्रेस को 76 वोट मिले। इस मामले में भाजपा नेताओं का रिकॉर्ड बेहतर रहा। भाजपा प्रत्याशी अनुराग शर्मा को एसपीआई इंटर कॉलेज में स्थित उनके बूथ क्रमांक 261 पर 432 वोट हासिल हुए, जबकि कांग्रेस को 195 वोट मिले। सदर विधायक रवि शर्मा और पूर्व मंत्री रवींद्र शुक्ल ने बूथ नंबर 262 पर वोट डाला। यहां से भाजपा को 441 और कांग्रेस को 137 वोट मिले। एमएलसी बाबूलाल तिवारी के बूथ क्रमांक 257 पर भाजपा को 382 और कांग्रेस को 178 वोट प्राप्त हुए। एमएलसी रमा निरंजन के बूथ पर भाजपा के खाते में 361 और कांग्रेस को 171 मत मिले। पूर्व महापौर रामतीर्थ सिंघल के बूथ पर भाजपा को 285 और कांग्रेस को 260 वोट मिले। भाजपा महानगर अध्यक्ष हेमंत परिहार के बूथ पर भाजपा को 670 वोट हासिल हुए, जबकि कांग्रेस के खाते में 144 वोट ही गए। इसी प्रकार पूर्व नगर अध्यक्ष प्रदीप सरावगी के बूथ पर भाजपा को 410 और कांग्रेस को 139 वोट मिले।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed