{"_id":"66341f7cfd233e8e720b5b44","slug":"pradeep-and-his-wife-have-property-worth-four-and-a-half-crores-jhansi-news-c-11-1-jhs1002-308103-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: प्रदीप और उनकी पत्नी के पास है पौने चार करोड़ की संपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: प्रदीप और उनकी पत्नी के पास है पौने चार करोड़ की संपत्ति
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप जैन और उनकी पत्नी स्नेहलता जैन के पास पौने चार करोड़ रुपये की संपत्ति है। दोनों के पास 17 लाख रुपये नकद हैं, जबकि 41 लाख रुपये से अधिक के आभूषण हैं।
बृहस्पतिवार को नामांकन के साथ प्रदीप जैन ने संपत्ति का ब्योरा दिया, जिसके अनुसार प्रदीप के पास 11.84 लाख और पत्नी के पास 5.52 लाख रुपये नकद हैं। प्रदीप के पास 6.5 लाख रुपये मूल्य के 130 ग्राम वजन के आभूषण हैं, जबकि पत्नी के पास 35 लाख रुपये मूल्य के 670 ग्राम वजन के आभूषण हैं। प्रदीप के पास दो कार, एक रिवाल्वर व दोनाली बंदूक भी है। साथ ही प्रदीप के पास 1.14 करोड़ और पत्नी के पास 1.76 करोड़ की अचल संपत्ति है। वहीं, बेटी सौम्या के पास पांच हजार रुपये नकद व एक स्कूटर है। प्रदीप पर 3.27 लाख रुपये का कर्ज भी है।
इसके अलावा प्रदीप जैन पर छह आपराधिक मामले भी दर्ज हैं। इनमें एक-एक लखनऊ और महोबा में, जबकि बाकी चार झांसी के अलग-अलग थानों में दर्ज हैं।