फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Practiced Kapalbhati, Yoga Nidra, told the benefits of yoga

Jhansi News: कपालभाति, योगनिद्रा का किया अभ्यास, योग के बताए फायदे

Wed, 18 Jun 2025 01:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Practiced Kapalbhati, Yoga Nidra, told the benefits of yoga

विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न संस्थाओं ने योग प्रशिक्षण शिविर के आयोजन किए। लोगों ने योगाभ्यास किया। योग रैली निकाली गई। लोगों को योग के फायदे बताए गए।

बुंदेलखंड राजकीय आयुर्वेदिक कालेज एवं चिकित्सालय में प्रशिक्षक रमेश चंद्र कुशवाहा एवं योग समिति के सदस्य रामकृष्ण निरंजन ने योगाभ्यास कराया। कपालभाति, पवन मुक्तासन, सेतुबंध आसन के साथ योगनिद्रा का विशेष अभ्यास कराया गया। आसनों के चिकित्सीय लाभ बताए गए। कालेज सभागार में निबंध प्रतियोगिता हुई। प्रधानाचार्य प्रो. रामकृष्ण राठौर, डा. पूनम अग्रवाल, राधिका पचौरी, विकास महान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग द्वारा झांसी दुर्ग पर योगा संगम के अंतर्गत योगाभ्यास किया गया तथा योग रैली निकाली गई। पर्यटकों व आम जनमानस को योग के प्रति जागरूक किया गया। नोडल अधिकारी डा. इजहार अली हाशमी, वरिष्ठ संरक्षण सहायक अभिषेक सिंह आदि मौजूद रहे। इधर, इंडियन इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन के शिविर में डा. स्वाति श्रीवास्तव एवं नित्या सिंह बुंदेला ने योग का प्रशिक्षण दिया। मुख्य अतिथि संजीव सरावगी, डा. देवेंद्र पटसारिया, डा. नीलम आनंद, डा. अनुपम सिंह, डा. विक्रम आनंद, डा. धीरज अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में पतंजलि योग संस्थान के सहयोग से योग का कार्यक्रम हुआ। प्रधानाचार्य एसके श्रीवास्तव, पतंजलि संस्थान से राम बिहारी बुधौलिया, बाल किशन राय, ऊषा सेन आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed