फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Prabhat Feri will not arise this year

इस साल नहीं निकलेगी प्रभात फेरियां

Fri, 27 Nov 2020 01:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 01:11 AM IST
विज्ञापन
Prabhat Feri will not arise this year
झांसी। श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व 30 नवंबर को मनाया जाएगा। गुरुद्वारों में पर्व को लेकर तैयारियां पूरी कर ली है। इस बार कोरोना से बचाव के कारण कार्यक्रमों में कुछ परिवर्तन किए गए है। इस साल प्रभात फेरियां नहीं निकाली जाएंगी। लंगर में भी श्रद्धालुओं को एक बार में ज्यादा संख्या में नहीं बैठाया जाएगा।
विज्ञापन

गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा नगरा के प्रधान सरदार इंदरपाल सिंह खनूजा ने बताया कि श्री गुरु नानक देव जी का इस बार 551 वां प्रकाश पर्व 30 नवंबर को है। इस त्योहार को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ धूमधाम से मनाएंगे। कोविड से बचाव के कारण प्रभात फेरियां नहीं निकाली जाएंगी। प्रकाश पर्व पर कीर्तन दीवान की समाप्ति के बाद लंगर के पैकेट बांटे जाएंगे। सचिव हरप्रीत सिंह ने कहा कि सभी श्रद्धालुओं को मास्क पहनना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

इधर सीपरी बाजार गुरुद्वारा के गुरविंदर सिंह सब्बरवाल ने बताया कि कोविड से बचाव के कारण इस बार नगर कीर्तन नहीं निकलेगा। लंगर में एक बार में 50 से ज्यादा नहीं बैठाए जाएंगे। इधर गुरुद्वारा झोकनबाग के प्रधान सर्वजीत सिंह कोहली ने बताया कि गुरुद्वारा को फूलों से आकर्षक सजाया जाएगा। 28 को शाम चार बजे से गुरुद्वारा झोकनबाग से संध्या फेरी निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed