फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Power remained out for five hours and 44 minutes; ACs in the ICU and SNCU could not operate.

Jhansi News: पांच घंटे 44 मिनट बिजली रही गुल, नहीं चल सके आईसीयू-एसएनसीयू के एसी

Sat, 12 Sep 2026 02:21 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Sat, 12 Sep 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Power remained out for five hours and 44 minutes; ACs in the ICU and SNCU could not operate.
झांसी। न आंधी आई, न ही बारिश हुई, फिर भी बृहस्पतिवार रात मेडिकल कॉलेज की बिजली सप्लाई 5 घंटे 44 मिनट ठप रही। इससे आईसीयू और एसएनसीयू के एसी बंद रहे। स्ट्रीट लाइटें बंद होने से कैंपस में घुप अंधेरा रहा। वहीं, इमरजेंसी और वार्डों के जनरेटर चलने से 1,200 लीटर से ज्यादा डीजल जल गया।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के इंजीनियर ने बताया कि रात 12:14 बजे से सुबह 5:41 बजे तक बिजली तीन बार बाधित हुई। इससे 750 बेड के छह हॉस्टल, 49 डॉक्टर और 106 कर्मचारी आवास परिसर में अंधेरा पसरा रहा।
विज्ञापन

रोगियों को हुई दिक्कत : प्राचार्य
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार ने कहा बृहस्पतिवार की रात बिजली आपूर्ति बाधित रहने से वार्डों में भर्ती रोगियों को कूलर नहीं चलने से दिक्कत हुई। एसी नहीं चलने से आईसीयू, एसएनसीयू और सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक के कई वार्डों का तापमान गड़बड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली विभाग के अधिकारियों ने नहीं उठाए फोन
आरोप है कि बिजली विभाग के जेई से लेकर एसडीओ तक को कई बार फोन लगाए मगर किसी ने जवाब देना तो दूर फोन तक नहीं उठा। वहीं, अधीक्षण अभियंता पुष्कर सिंह का कहना है कि पहले मेडिकल कॉलेज में इंटरनल फाॅल्ट होने पर फेस इधर-उधर करने से दिक्कत हुई। इसके बाद 33केवी में फाॅल्ट होने से आपूर्ति बाधित हुई।


रातभर आती-जाती रही बिजली

बिजली गुल
बिजली आई
रात 12:14 बजे
रात 12:23 बजे
रात 1:06 बजे
रात 1:35 बजे
रात 1:44 बजे
सुबह 5:41 बजे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed