फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Power lines will be repaired before the arrival of the Prime Minister

प्रधानमंत्री के आगमन से पहले दुरुस्त होंगी बिजली की लाइनें

Wed, 10 Nov 2021 01:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Power lines will be repaired before the arrival of the Prime Minister
झांसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर बिजली विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। लाइनों को दुरुस्त करने और नया कनेक्शन लेने के लिए नगर निगम ने 30 लाख रुपये का एस्टीमेट बनाया है। हालांकि, दूसरा विकल्प जनरेटर भी रखा जाएगा।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री 19 नवंबर को वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई के जन्मदिन के मौके पर झांसी आएंगे। उनके आगमन की तैयारियां जोर- शोर से चल रही हैं। मुख्य कार्यक्रम किले के मैदान में होगा। कार्यक्रम के दौरान 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जाएगी। इसके अलावा बिजली की लाइन में कोई दिक्कत न हो, इसलिए विद्युत सुरक्षा निदेशालय के निदेशक ने बिजली विभाग को पत्र भेजा है कि बिजली की लाइन में किसी तरह की कमी यदि हो तो उसे दूर कर लिया जाए।
विज्ञापन

उधर, नगर निगम ने बिजली का अलग से कनेक्शन कराने के लिए एस्टीमेट बनवाया है। कार्यक्रम के दौरान 1500 किलोवाट का कनेक्शन दिया जाएगा। इस पर करीब तीस लाख रुपये खर्च होंगे। उधर, वैकल्पिक तौर पर जनरेटर लगाने का भी निर्णय लिया गया है। ताकि, ऐन मौके पर बिजली दगा न दे जाए। बिजली की लाइनें ठीक कराने के लिए राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त पार्क के गेट नंबर दो से लेकर किले के मैदान तक, पंचकुइयां से लेकर लक्ष्मी व्यायाम मंदिर के आगे तक और खंडेराव गेट से आगे पुरानी तहसील के आगे तक लाइनों में गर्डर लगाए जाएंगे, जहां पर भी लाइन ढीली है, उसे दुरुस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली विभाग ने सभी संबंधित कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। किसी को भी प्रधानमंत्री के आगमन से लेकर उनके प्रस्थान करने तक अवकाश नहीं दिया जाएगा। सभी कर्मचारियों को कह दिया गया है कि लाइनों का काम जल्द से जल्द दुरुस्त कर लिया जाए। सभी काम 15 नवंबर तक कंपलीट कर लिए जाएंगे।

मुख्यमंत्री के आगमन से पहले दुरुस्त होंगी व्यवस्थाएं
प्रधानमंत्री के आगमन से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 17 नवंबर को झांसी आ सकते हैं। इसके अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी आएंगे। इसे देखते हुए बिजली विभाग उनके आगमन से पहले सभी तैयारियों को दुरुस्त कर लेगा। इवेंट प्लानर के दिशा निर्देश के अनुसार ही बिजली की व्यवस्थाएं बनाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed