फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Power generation increased in Parichha Power Plant, 32 thousand tonnes of coal in stock

पारीछा पावर प्लांट में बिजली उत्पादन बढ़ा, स्टॉक में 32 हजार टन कोयला

Tue, 10 May 2022 10:48 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Power generation increased in Parichha Power Plant, 32 thousand tonnes of coal in stock
झांसी। पारीछा थर्मल पावर प्लांट में पिछले दिनों कोयले की पर्याप्त मात्रा मिलने से उत्पादन बढ़ गया है। चार दिनों से लगातार मांग के अनुसार चारों यूनिटों को पूरी क्षमता के साथ चलाया जा रहा है। जिनसे दिन के समय 710 और रात में 910 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि प्रतिदिन तीन रेक कोयला मिल रहा है, जिससे अब स्टॉक में 32 हजार मीट्रिक टन कोयला है, जो संतोषजनक है। उधर, ललितपुर बजाज पावर प्लांट की भी तीनों यूनिटों को पूरी क्षमता के साथ चलाया जा रहा हैं। इनसे 1980 मेगावाट बिजली बनाई जा रही है। वहीं, स्टॉक में तकरीबन 50 हजार मीट्रिक टन कोयला बचा हुआ है।
विज्ञापन

प्रदेश की लगभग सभी तापीय विद्युत उत्पादन परियोजनाएं कोयला संकट से जूझ रही हैं और कुछ जगह पूरी इकाई को संचालित करने में परेशानी आ रही है। पारीछा की स्थिति अलग है। यहां दिन में कम क्षमता से तो रात में पूरी क्षमता से सभी चारों इकाइयां संचालित हो रही हैं। शनिवार को तीन रैक, रविवार को चार रैक, सोमवार और मंगलवार को तीन रैक कोयला मिला। इसलिए प्रतिदिन खर्च होने के अलावा स्टॉक में 32 हजार मीट्रिक टन कोयला हो गया है। वहीं, ललितपुर के बजाज पावर प्लांट की तीनों इकाइयों को पूरी क्षमता के चलाकर 1980 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया गया। और स्टॉक में भी तकरीबन 50 हजार मीट्रिक टन कोयला बचा हुआ है।
विज्ञापन

पारीछा थर्मल पावर प्लांट की चारों यूनिटों को पूरी क्षमता के साथ चलाया जा रहा है। दिन में मांग के अनुसार 710 और रात में 910 मेगावाट बिजली बनाई जा रही है। स्टॉक में भी 32 हजार मीट्रिक टन कोयला बचा हुआ है। - एमके सचान ( मुख्य महाप्रबंधक पारीछा थर्मल पावर प्लांट)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed