फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Power cuts started as soon as summer started

Jhansi News: गर्मी शुरू होते ही होने लगी बिजली कटौती

Sat, 29 Mar 2025 01:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Mar 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Power cuts started as soon as summer started
बरुआसागर। वैसे तो नगर में बिजली की समस्या आम बात है लेकिन गर्मी का मौसम शुरू होते ही विद्युत की आवाजाही और अधिक बढ़ गई है। समस्या निदान के लिए जनप्रतिनिधियों द्वारा बरुआसागर 33 केवी उपकेंद्र को दुनारा सब स्टेशन से जुड़वाने के आश्वासन के बाद भी अबतक हवाहवाई साबित हो रहे हैं। बरुआसागर 33 केवी को हंसारी पावर हाउस से सप्लाई होती है। इसके साथ ही झांसी के गल्ला मंडी फीडर को भी जोड़ रखा है। जिसके चलते गल्ला मंडी फीडर पर फाॅल्ट होने से बरुआसागर की विद्युत आपूर्ति भी ठप हो जाती है और नगरवासियों को अनावश्यक रूप से कटौती झेलना पड़ती है। बरुआसागर में विगत कई माह से नगर की केबल बदलने का काम चल रहा है केबल बदलने के कारण विद्युत आपूर्ति बंद कर दी जाती है तो कटौती भी लगातार अपने समय पर की जा रही है। बीते 15 दिनों से रात में चार चार घंटे की कटौती विभाग द्वारा की जा रही है। सुबह भी कटौती की जाती है। लोगों का कहना है कि विद्युत विभाग के अधिकारी जितना वसूली पर ध्यान देते हैं तो विद्युत आपूर्ति ओर फाॅल्ट होने पर उन्हें तत्काल ठीक कराने की ओर भी ध्यान देना चाहिए। इस संबंध में रमाकांत दीक्षित अधिशासी अभियंता ग्रामीण बरुआसागर विद्युत उपकेंद्र को दुनारा उपकेंद्र से जोड़े जाने की कार्ययोजना तैयार कर बजट के लिए भेजा गया है। बजट प्राप्त होते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा। पावर हाउस का फोन बंद मिलने की शिकायत पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



बातचीत
गर्मी शुरू होते ही वोल्टेज कम आने लगा है। बार-बार फेस चले जाते हैं। विद्युत उपकेंद्र पर फोन लगाओ तो फोन बंद जाता है। अधिकारियों को फोन लगाओ तो उठाते नहीं हैं। - विशाल सोनी
विज्ञापन


नगर की पेयजल आपूर्ति पूर्णत विद्युत पर आधारित है। अत्यधिक विद्युत कटौती एवं अचानक हुए फाॅल्ट ठीक न होने से पेयजलापूर्ति भी ठप हो जाती है। जिससे लोगों को दोहरी समस्या का सामना करना पड़ता है। - कैलाश नारायण कौशिक
विज्ञापन
विज्ञापन



विद्युत की समस्या विकराल रूप ले चुकी है। जहां योगी सरकार 20 घंटे विद्युत सप्लाई देने की बात कर रही हैं। वहीं अधिकारियों की लापरवाही एवं मनमानी से कई-कई घंटों की कटौती कर दी जाती है। संदीप जैन, अध्यक्ष व्यापार मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed