फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Power cut will not by overload

गर्मियों में ओवरलोड से गुल नहीं होगी बिजली

Thu, 15 Sep 2016 12:23 AM IST
Jhansi
Jhansi Updated Thu, 15 Sep 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
Power cut will not by overload
गर्मियों में ओवरलोड से गुल नहीं होगी बिजली - फोटो : demo
झांसी। विद्युत विभाग ने दुनारा ट्रांसमिशन पावर हाउस से सूती मिल व पंचवटी सब स्टेशन तक आने वाली हाइटेंशन लाइनों के दुरुस्त होने पर अब मुन्नालाल बिजली घर का लोड कम करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए मुन्नालाल सब स्टेशन से जुड़े दतिया गेट फीडर को पंचवटी से जोड़ने का फैसला लिया गया है।   
विज्ञापन

मुन्नालाल सब स्टेशन से शहर की सबसे अधिक घनी आबादी वाले क्षेत्र जुड़े हुए हैं। इस सब स्टेशन से अभी 11 केवीए के दस फीडर जुड़े हैं। इनमें दतिया गेट, खंडेराव गेट, पावर हाउस, सर्किट हाउस, सिटी व टेलीफोन एक्सचेंज, पठौरिया आदि फीडर शामिल हैं। सब स्टेशन पर दस एमवीए के तीन व पांच एमवीए के तीन ट्रांसफार्मर रखे हुए हैं। सब स्टेशन से ट्रांसफार्मरों तक पहुंचने वाली 11 केवी तारों की क्षमता 200 एम्पियर की है, जबकि अधिक मांग वाले घंटों में दतिया गेट, खंडेराव गेट, पावर हाउस व सिटी फीडर पर 23 से 240 एंपियर तक लोड रहता है। इससे तार टूटने व ट्रांसफार्मरों के खराब होने की संभावना रहती है।
विज्ञापन

इस कारण ओवर लोडिंग की स्थिति में अघोषित कटौती करना पड़ती है। इस समस्या से निजात पाने के लिए विद्युत विभाग ने अब मुन्नालाल से जुड़े दतिया गेट फीडर को पंचवटी सब स्टेशन से जोड़ने का निर्णय लिया है। इस फीडर से ढाई हजार से अधिक उपभोक्ता जुड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मालूम हो कि दुनारा ट्रांसमिशन पावर हाउस से सूती मिल व उन्नाव गेट पंचवटी सब स्टेशन तक एक ही खंभे पर दो हाइटेंशन लाइनें आती हैं, इनमें सूती मिल हाइटेंशन लाइन लंबे समय से बंद चल रही थी और पंचवटी लाइन की मदद से ही सूती मिल सब स्टेशन को चलाया जा रहा था। संबंधित कंपनी ने बंद पड़ी लाइन को दुरुस्त कर लिया है। इससे अलग-अलग लाइनों से पंचवटी व सूती मिल सब स्टेशनों को करंट मिलना शुरू हो गया है। इससे दोनों सब स्टेशनों पर ओवर लोडिंग की समस्या खत्म हो गई है। अगर, इन सब स्टेशनों से एक- दो फीडर और जोड़ दिए जाए तो भी स्थिति सामान्य बनी रहेगी।


‘ मुन्नालाल सब स्टेशन तक 33 केवीए की नई हाइटेंशन लाइन को डालने में आ रहे व्यवधान के चलते ऐसा निर्णय लिया जा रहा है। पंचवटी से दतिया गेट फीडर जुड़ने से मुन्नालाल पर ओवर लोडिंग लोड की समस्या काफी हद तक कम हो जाएगी।’
राकेश कुमार गुप्ता, अधीक्षण अभियंता (नगर)।

दतिया गेट फीडर से जुड़े यह क्षेत्र
दतिया गेट फीडर से अंदर- बाहर दतिया गेट, नई बस्ती, राई का ताजिया, अलीगोल, मुकरयाना व आसपास के क्षेत्र जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed