फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   power cut due to thunder lightning

आकाशीय बिजली गिरने से ट्रांसफार्मर फूंका, हाईटेंशन लाइन टूटी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 02:14 AM IST
विज्ञापन
power cut due to thunder lightning
आकाशीय बिजली गिरने से ट्रांसफार्मर फूंका, हाईटेंशन लाइन टूटी करीब छह घंटे ठप रहा सूती मिल सब स्टेशन, हजारों लोग परेशान बिजली न होने से कई मोहल्लों में नहीं आया पानी अमर उजाला ब्यूरो झांसी। सुबह हुई भारी बारिश के बीच सूती मिल के हाईटेंशन लाइन एवं जेल चौराहा के पास लगे 400 केबी के ट्रांसफार्मर पर आकाशीय बिजली गिर गई। इस वजह से करीब छह घंटे तक विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप रही। दोनों ही इलाकों में बिजली न आने से लोगों को पीने का पानी भी नहीं मिला। सूती मिल सब स्टेशन से आपूर्ति दोपहर करीब बारह बजे के बाद बहाल हो सकी वहीं, ट्रांसफार्मर मरम्मत का काम देर-शाम तक पूरा नहीं हो सका था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बड़ागांव के दुनारा सब स्टेशन से सूती मिल सबस्टेशन आने वाली हाईटेंशन तार पर सुबह करीब छह बजे अचानक आकाशीय बिजली गिर पड़ी। इसकी चपेट में आने से हाईटेंशन तार टूट गया। इससे अयोध्यापुरी, फ्रेंडस कॉलोनी, थापक बाग, पाल कॉलोनी, कांशीराम कॉलोनी, उन्नाव बालाजी रोड, औद्योगिक क्षेत्र, ग्रासलैंड, आंबाबाय, करारी, बंसल कॉलोनी समेत दर्जनों इलाकों की विद्युत आपूर्ति प्रभावित रही। इन इलाकों में बिजली न आने से जलापूर्ति भी नहीं हुई। पानी के लिए हजारों लोग परेशान रहे। उमस ने भी लोगों को बेहाल कर दिया। बारिश थमने के बाद यहां मरम्मत कार्य शुरू कराया गया। दोपहर बारह बजे के बाद यहां आपूर्ति बहाल हो सकी। इसी तरह जेल चौराहा सब स्टेशन से जुड़ा सीकेसी स्कूल के पास लगा 400 केबी का ट्रांसफार्मर भी आकाशीय बिजली गिरने से फूंक गया। इससे गल्ला मंडी समेत आसपास के तमाम इलाकों में आपूर्ति ठप हो गई। ट्रांसफार्मर मरम्मत का काम देर-शाम तक पूरा नहीं हो सका था। यहां भी बिजली न आने से हजारों लोगों को पीने के पानी की भी समस्या झेलनी पड़ी। इनसेट अन्नपूर्णा कॉलोनी में बारह घंटे से नहीं आई लाइट झांसी। अन्नपूर्णा कॉलोनी में पिछले बारह घंटे से लाइट नहीं आ रही। परेशान लोगों को न पानी मिल रहा और न लाइट। स्थानीय निवासी अरविंद गुप्ता के मुताबिक पूरे इलाके में करीब बारह घंटे की जर्बदस्त कटौती की जा रही। सुबह-शाम लाइट नहीं रहती। इस वजह से पानी की मोटर नहीं चल पाती। लोगों को पीने के पानी के लिए भी परेशान होना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री शिकायत प्रकोष्ठ में शिकायत की। शिकायतकर्ताओं के मुताबिक उनको अधिशासी अभियंता का नंबर दिया गया लेकिन, कई बार नंबर मिलाने के बाद भी आज तक इस पर बात नहीं हुई। स्थानीय लोगों ने जल्द यहां व्यवस्था दुरूस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed