फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Power connection easy, make installments in installments

बिजली कनेक्शन आसान, किस्तों में करें भुगतान

Sun, 23 Apr 2017 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 23 Apr 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
Power connection easy, make installments in installments
eletricity meater - फोटो : demo
अगर आपको बिजली का नया कनेक्शन लेना है तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। विभाग लोगों को सौ रुपये मासिक किस्त पर कनेक्शन देना होगा। शहरी क्षेत्र में 625 रुपये और ग्रामीण में 130 रुपये पहली किस्त जमा करनी होगी। शनिवार को यह जानकारी मुख्य अभियंता (वितरण) रामजी लाल यादव ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने पत्रकारों को बताया कि शहर क्षेत्र में एक किलोवाट का कनेक्शन 1505 रुपये और दो किलोवाट 2225 रुपये मे में दिया जा रहा है। एक किलोवाट का नया कनेक्शन 250 और दो किलोवाट का 625 रुपये जमा करके लिया जा सकता है। इसी तरह ग्रामीण में एक किलोवाट का कनेक्शन 1330 रुपये और दो किलोवाट का 1805 रुपये में दिया जा रहा है। इसमें एक किलोवाट का कनेक्शन 130 रुपये और दो किलोवाट का 205 रुपये जमा करने पर मिलेगा। 
विज्ञापन

साथ ही उन्होंने बताया कि सरचार्ज (ब्याज) माफी योजना 15 अप्रैल से लागू हो गई है। इसका लाभ लेने के लिए घरेलू और वाणिज्यिक उपभोक्ताओं को 45 दिन के भीतर एक हजार रुपये जमा कर रजिस्ट्रेशन कराना है। बिल संशोधित होते ही उसे एक मुश्त जमा करना होगा। इसी तरह औद्योगिक कनेक्शन पर 30 दिन के भीतर पांच हजार रुपये जमा कर पंजीकरण करवाना होगा। ग्रामीण क्षेत्र के बकायेदार उपभोक्ताओं को रजिस्ट्रेशन कराने के लिए 60 दिन का समय दिया गया है। साथ ही प्राइवेट ट्यूबवेल के कनेक्शनों में बकायेदार चार किस्तों में पैसा जमा कर सकते हैं। हर किस्त दो माह के अंतराल पर जमा की जा सकती है। इस मौके पर अधीक्षण अभियंता (नगर) राकेश कुमार गुप्ता और अधीक्षण अभियंता (ग्रामीण) संदीप अग्रवाल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली फाल्ट का इन नंबरों पर करें पता 
बिजली फाल्ट और अन्य समस्याओं के लिए सबस्टेशन और उनमें तैनात अवर अभियंता के नाम जारी किए हैं। 
सबस्टेशन का नाम    मोबाइल नंबर         जेई का नाम और नंबर 
1- पुलिया नंबर नौ    8004939978   हरीओम कुशवाहा, 9415909531
2- जेल चौराहा       8004939979   पीएम कुशवाहा, 9450927235
3- सीपरी बाजार      8004939982   पीएम कुशवाहा, 9450927235
4- मुन्नालाल          8004939983    अमित सक्सेना, 9415909533
5- रानीमहल          8004939981    अक्षय कुमार,   9415909538
6- गल्लामंडी          8004939980     अनिल कुमार, 9415909538
7- नंदनपुरा            8004939401      चंद्रभान,         9450927236
8- नगरा               8004939402     दिनेश गोविल, 9453044075
9- सूतीमिल           8004939407     सुनील कुमार, 9450927231
10- ग्रोथ सेंट         8004939405      बलराम,     9453044073 
11- बिजौली         8004939403       बलराम, 9453044073 
12- हंसारी           8004939404       बलराम,9453044073 
13- उन्नाव गेट       8004939408       सद्गुरु शरण, 9453044076
14- मेडिकल कॉलेज 8004939406       दिग्विजय सिंह, 9415909535
कंट्रोल रूम नंबर- 0510- 2330553
ट्रांसफार्मर वर्कशाप नंबर- 0510- 2330203
                    
81 सबस्टेशन और 48 जेई
मंडल के तीनों जनपदों में बिजली विभाग में अवर अभियंताओं की बेहद कमी है। मंडल में 81 सबस्टेशन हैं और सिर्फ 48 जेई हैं। इस कारण अधिकतर अवर अभियंताओं को एक से ज्यादा सबस्टेशनों का चार्ज संभालना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed