फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   postal ticket of historical monument of city may be released.

शहर की ऐतिहासिक इमारत का जारी हो सकता है डाक टिकट

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 08:17 PM IST
विज्ञापन
postal ticket of historical monument of city may be released.
भारतीय डाक विभाग द्वारा देश भर में यूनिस्को वर्ल्ड हेरिटेज की थीम पर ऑल इंडिया स्तर पर स्टांप डिजाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में प्रतिभागी अपने शहर की ऐतिहासिक इमारत की तस्वीर भेजकर हिस्सा ले सकता है। इसके बाद निर्णायक मंडल द्वारा तस्वीर का चुनाव किया जाएगा। सबसे बेहतर फोटो का चुनाव किए जाने पर 15 अगस्त को भारत के प्रधानमंत्री द्वारा डाक टिकट जारी किया जाएगा। प्रतिभाओं को उभारने के लिए डाक विभाग द्वारा प्रत्येक वर्ष प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। लेकिन हर बार थीम को बदल दिया जाता है। इस साल विभाग द्वारा यूनिस्को वर्ल्ड हेरिटेज की थीम पर प्रतियोगिता कराने का निर्णय लिया गया है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए किसी तरह की उम्र सीमा को तय नहीं किया गया है। हर उम्र की प्रतिभा इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकती हैं। तस्वीरों को स्वीकार करने की तिथि 27 जुलाई तय की गई है। भेजी गई गई फोटो का चुनाव डाक निदेशालय के अधिकारियों द्वारा किया जाएगा। सबसे बेहतर चुने जाने वाली तस्वीर पर डाक टिकट को जारी किया जाएगा। फोटो को 27 जुलाई तक जारी की गई वेबसाइट www.mygov.inभेज सकते हैं। इस संबंध में प्रवर डाक अधीक्षक उग्रसेन ने बताया कि प्रतिभाओं को उभारने के लिए सरकार द्वारा ऑल इंडिया स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष यूनिस्को वल्ड हेरिटेज की थीम तय की गई है। सर्वश्रेष्ठ फोटो चुने जाने पर 15 अगस्त को भारत के प्रधानमंत्री द्वारा डाक टिकट जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed