फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Post-mortem of young man's body conducted after 20 hours; family kept waiting.

Jhansi News: युवक के शव का 20 घंटे बाद हुआ पोस्टमार्टम, परिजन करते रहे इंतजार

Mon, 14 Sep 2026 02:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Post-mortem of young man's body conducted after 20 hours; family kept waiting.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। शवों का पोस्टमार्टम करने के लिए जिले में 24 घंटे की व्यवस्था होने का स्वास्थ्य विभाग दावा करता है। इसके बावजूद शनिवार शाम फंदे पर लटके मिले युवक के शव का पोस्टमार्टम 20 घंटे से अधिक समय बाद रविवार दोपहर को हो सका। पोस्टमार्टम हाउस में परिजन काफी देर तक चिकित्सक का इंतजार करते रहे। इससे उनमें आक्रोश रहा और उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाए।
शहर के मोहल्ला जेल चौराहा निवासी नगर पालिका कर्मचारी 26 वर्षीय प्रशांत कुमार शनिवार शाम करीब पांच बजे घर के अंदर फंदे पर लटके मिले थे। परिजन उन्हें फंदे से नीचे उतारकर मेडिकल कॉलेज ले गए थे। वहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया था। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मोरचरी में रखवा दिया गया था। रविवार दोपहर कोतवाली पुलिस ने पंचनामा भरने की प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद शव पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया। यहां दोपहर करीब दो बजे तक परिजन चिकित्सक का इंतजार करते रहे, लेकिन चिकित्सक नहीं पहुंचे। करीब सवा दो बजे चिकित्सक पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। इसके बाद करीब पौने तीन बजे पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की गई।
विज्ञापन

-------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

20 घंटे से अधिक रखा रहा शव

शनिवार शाम करीब पांच बजे युवक का शव मिलने के बाद उसे मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में रखवा दिया गया था। रविवार दोपहर करीब पौने तीन बजे पोस्टमार्टम शुरू हुआ। इस तरह शव मिलने के करीब 21 घंटे बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू हो सकी। पोस्टमार्टम में देरी को लेकर परिजनों में नाराजगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed