फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Posing as a policeman, two lakh jewelry was cheated from the wife of a retired teacher

Jhansi News: पुलिसकर्मी बनकर रिटायर्ड शिक्षक की पत्नी से ठगे दो लाख के गहने

Sun, 20 Aug 2023 11:29 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Aug 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Posing as a policeman, two lakh jewelry was cheated from the wife of a retired teacher
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। नवाबाद के गुमनावारा इलाके में फर्जी पुलिसकर्मी बनकर युवकों ने जीआईसी के रिटायर्ड शिक्षक की पत्नी से करीब दो लाख रुपये के गहने ठग लिए। घर जाने पर उनको ठगी का पता चला। इसके बाद दंपती ने कोतवाली पहुंचकर अज्ञात जालसाजों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
जीआईसी से रिटायर्ड शिक्षक काशीप्रसाद दीक्षित ने पुलिस को बताया कि शनिवार दोपहर वह पत्नी को लेकर खुशीपुरा निवासी रिश्तेदार के घर जा रहे थे। जैसे ही वह लोग विश्वविद्यालय गेट के पास पहुुंचे, पीछे से आए मोटर साइकिल सवार दो युवकों ने उनको रोक लिया। पीछे बैठे युवक ने अपना परिचय पुलिसकर्मी के तौर पर देते हुए कहा, ऊपर से ऑर्डर हैं कि रास्ते में जेवर पहनकर कोई नहीं चलेगा। युवकों ने काशी प्रसाद से पत्नी के जेवरात उतरवाकर पर्स में रखवाने को कहा। यह सुनकर उनकी पत्नी ने सोने की चेन समेत दो चूड़ी उतारी। इसी बीच चालाकी से शातिर बदमाशों ने कागज में लिपटे उनके जेवरात बदलकर नकली थमा दिए। दोनों जब घर पहुंचे तब नकली जेवरात देखकर उनके होश उड़ गए। वह लोग नवाबाद थाने पहुंचे। नवाबाद इंस्पेक्टर सुधाकर मिश्र के मुताबिक तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों के जरिए बदमाशों को तलाशा जा रहा है।
विज्ञापन

-----------

इनसेट
निगम के बाबू के घर से भी उड़ाए थे लाखों के जेवरात

नगर निगम में तैनात बाबू के थाना कोतवाली के पठौरिया स्थित आवास पहुंचकर जालसाजों ने कुछ दिनों पहले उनकी मां के लाखों रुपये के जेवरात उड़ा दिए थे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों के जरिए उसकी तलाश करने की कोशिश की लेकिन, उसे कामयाबी नहीं मिली। जालसाजों ने उनकी मां से घुटने के दर्द में आराम होने की बात कहकर गहने रखा लिए थे। इसके बाद चकमा देकर निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed