{"_id":"b45aa9432958af1dd288cb56947cce39","slug":"polythin-ban-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलिथीन जब्त की, पर नहीं कराया मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलिथीन जब्त की, पर नहीं कराया मुकदमा
ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। शासन द्वारा पॉलिथीन पर लगाए गए प्रतिबंध को प्रभावी बनाने के लिए नगर निगम प्रशासन भले ही गंभीर हो, लेकिन यहां के अफसर औपचारिकता निभा रहे हैं। नगर आयुक्त ने पॉलीथिन पकड़े जाने पर एफआईआर कराने के आदेश दिए हैं, लेकिन जिम्मेदार लोग झंझट में पड़ना नहीं चाहते हैं।
बृहस्पतिवार को नगर आयुक्त अरुण प्रकाश ने सभी सेनेटरी निरीक्षकों को बुलाकर महानगर में पॉलिथीन के खिलाफ सघन अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पॉलिथीन मिलने पर उसे तुरंत जब्त करें और दुकानदार के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराएं।
नगर आयुक्त के निर्देश पर मुख्य सेनेटरी निरीक्षक के नेतृत्व में टीम जांच को निकली। इलाइट चौराहे पर स्थित एक होटल पर उन्हें पॉलिथीन व प्लास्टिक के प्रतिबंधित कप व गिलास उपयोग होते मिले। प्रतिबंध लगने के बाद से यह तीसरा मौका था जब इस होटल में प्रतिबंधित प्लास्टिक मिली।
विज्ञापन
टीम ने पॉलीथिन व कप जब्त कर लिए, लेकिन आदेशों को नजरंदाज करते हुए कोई कार्रवाई नहीं की। चीफ सेनेटरी निरीक्षक रवि चंद्र निरंजन ने बताया कि पॉलिथीन जब्त कर ली है। मुकदमा कराने के आदेश नगर आयुक्त ने दिए थे, लेकिन यह झंझट का काम है, इसमें फंसना नहीं चाहता। पुलिस को लिखित शिकायत भेज दी है। वहीं, थानाध्यक्ष नवाबाद अरविंद कुमार यादव का कहना है कि नगर निगम की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।
पॉलिथीन मिले तो तुरंत कराएं एफआईआर-मंडलायुक्त
झांसी। मंडलायुक्त के. राममोहन राव ने मंडल के सभी नगर पालिकाओं, नगर पंचायतों व नगर निगम के अफसरों को बैठक में निर्देश दिए कि वह अपने क्षेत्र में पॉलिथीन पर पूरी तरह से रोक लगवाएं। यदि क्षेत्र में कोई पॉलिथीन का प्रयोग कर रहा है, तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाए।