फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   polytecnic student suicide

‘सॉरी पापा, मैं आपको छोड़कर जा रहा हूं’

Sat, 02 Apr 2016 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 02 Apr 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
polytecnic student suicide
suicide, jhansi hindi news - फोटो : demo
झांसी। ‘पापा आज मम्मी ने मुझे ज्यादा डांटा है। सॉरी पापा, अब मैं आपको छोड़कर जा रहा हूं।’ ये अल्फाज फोन पर कहकर शुक्रवार को सुबह सीपरी बाजार के केशवपुर निवासी एक व्यक्ति के इकलौते पुत्र ने फांसी लगा ली। जब तक पिता मौके पर पहुंचा तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि केशवपुर निवासी कमलेश विश्वकर्मा का इकलौता पुत्र अभिनव विश्वकर्मा (20) ग्वालियर रोड स्थित एक प्राइवेट कॉलेज में पॉलीटेक्निक द्वितीय वर्ष का छात्र था।
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह किसी बात को लेकर मां ने उसे डांट दिया, जिससे वह इतना क्षुब्ध हो गया कि आत्महत्या करने का फैसला कर लिया। कुछ देर बाद यानी करीब नौ बजे अभिनव मोबाइल फोन लेकर घर से निकला और पिता को फोन लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह खेत की तरफ जाते समय पिता से फोन पर बात करने लगा। उसने पिता से कहा कि ‘पापा आज मम्मी ने मुझे डांटा है। सॉरी पापा अब मेरी जीने की इच्छा नहीं रही है। अब मैं आपको छोड़कर जा रहा हूं।’ इसके बाद उसने पेड़ से फंदा बांधा और लटक गया। जब बात करते-करते फोन कट गया तो पिता दौड़ता हुआ मौके पर पहुंचा तो पुत्र फांसी के फंदे पर लटका मिला।

उसने लोगों की मदद से पुत्र को फंदे से उतारा मगर तब तक उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed