{"_id":"63640912daa05f1c176ff04c","slug":"polution-air-throw-nagar-nigam-control-jhansi-news-jhs2321384143","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरीला धुआं छोड़ने वाले वाहनों की कमांड सेंटर करेगा निगहबानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहरीला धुआं छोड़ने वाले वाहनों की कमांड सेंटर करेगा निगहबानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। बिना प्रदूषण सर्टिफिकेट के महानगर के भीतर फर्राटा भरने वाले वाहनों पर नगर निगम भी निगाह रखेगा। इसके लिए चौराहों पर लगे सेंसरों का इस्तेमाल होगा। इनके खिलाफ कार्रवाई के लिए परिवहन विभाग के साथ मिलकर साझा टीम बनाई गई है। यह टीम खास तौर से इन वाहनों की धर पकड़ करेगी।
एक अनुमान के मुताबिक महानगर की सड़कों पर रोजाना करीब 15 लाख से अधिक वाहन दौड़ते हैं। इनमें अधिकांश वाहन बगैर प्रदूषण सर्टिफिकेट के ही फर्राटा भर रहे हैं। इसके चलते कार्बन डाइ आक्साइड समेत अन्य जहरीले रसायनों की वातावरण में उपस्थिति लगातार बढ़ती जा रही है। नगर निगम के छह विभिन्न चौराहों पर लगेे सेंसर भी इसकी पुष्टि करते हैं। बृहस्पतिवार को मेडिकल बाईपास पर कार्बन डाइ ऑक्साइड की सर्वाधिक मात्रा 724.38 पीपीएम रिकॉर्ड हुई। यह रेड जोन के करीब है। इसी तरह महानगर का एआईक्यू लेबल भी लगातार खतरे के निशान की ओर पहुंच रहा है। शहर की खराब होती आबोहवा को देखते हुए नगर निगम प्रशासन ने सबसे पहले धुआं उगलने वाले वाहनों को चिन्हित करके आरटीओ के माध्यम से इनके खिलाफ कार्रवाई शुरू की है।
कूड़ा जलाने वालों से वसूला जाएगा जुर्माना
सड़क पर एकत्रित कूड़ा जलाने वालों से भी सख्ती से जुर्माना वसूला जाएगा। इस संबंध में नगर आयुक्त ने स्वास्थ्य अधिकारी समेत सभी सेनेरटी अधिकारियों को निर्देश जारी किया है। कूड़े के ढेर में आग लगाने वाले सफाई कर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विभिन्न चौराहों पर लगे सेंसर की मदद से ऐसे वाहन चिन्हित किए जाएंगे। संयुक्त टीम के माध्यम से इनके खिलाफ कार्रवाई होगी। वातावरण को नुकसान पहुंचाने वाले दूसरे क्रिया-कलापों पर भी कार्रवाई कराई जा रही है।
पुलकित गर्ग
नगर आयुक्त