{"_id":"5e3dcc528ebc3ee5bf009f86","slug":"policeman-missing-from-police-booth-jhansi-news-jhs159518826","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकियों पर लगे थे ताले, गायब थे पुलिसवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौकियों पर लगे थे ताले, गायब थे पुलिसवाले
विज्ञापन
policeman missing from police booth
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। शहर की अधिकतर रिपोर्टिंग पुलिस चौकी खाली पड़ी रहती हैं। चौकी इंचार्जों के न मिलने से पीड़ितों को एसएसपी कार्यालय जाने पर मजबूर होना पड़ता है। इस कारण पुलिस कप्तान के ऑफिस पर आने वाली शिकायतें भी दिन प्रतिदिन बढ़ रही हैं। शुक्रवार को दोपहर में अमर उजाला ने पुलिस सहायता केंद्रों की लाइव पड़ताल की, यहां पर पुलिसकर्मियों की उपस्थिति नहीं मिली। जानकारी करने पर जवाब मिला कि यहां तैनात पुलिसकर्मी शहर मेें निकलने वाली अमर कलश शहीद रथ यात्रा में ड्यूटी करने निकले हैं।
स्थान : इलाइट चौराहा स्थित बूथ
दोपहर : 1 बजे
महानगर का यह पुलिस बूथ आर्थिक दृष्टिकोण से बहुत महत्वपूर्ण है। इस क्षेत्र में कई बैंक, एटीएम बूथ और कॉलेज आते हैं। अमर उजाला की टीम इस चौकी पर पहुंची तो एक कमरे में ताला लगा हुआ था। बाहर कुछ फरियादी खड़े थे, लेकिन सुनने वाला कोई नहीं था।
स्थान : किला गेट चौकी
दोपहर : 2 बजे
महानगर की यह चौकी भी पर्यटक व घूमने आने वाले लोगों के लिहाज से महत्वपूर्ण है। इस चौकी में रानी लक्ष्मीबाई का किला, रानी लक्ष्मीबाई पार्क व अन्य महत्वपूर्ण स्थान आते हैं। इस चौकी में भी ताला लगा दिखाई दिया। लोग झांककर वापस ही लौटने को मजबूर हुए।
विज्ञापन
स्थान : बस स्टैंड बूथ
दोपहर : 2.45 बजे
यह बूथ भी काफी महत्वपूर्ण है। 24 घंटे यहां यात्रियों का आना-जाना लगा रहता है। बूथ का दरवाजा बंद मिला। न तो कोई आरक्षी और न ही दरोगा नजर आया। कुछ देर खड़े होकर इंतजार भी किया, लेकिन कोई नहीं मिला। लोग भी बार-बार आकर चले गए।
चौकी इंचार्जों को चौकी व बूथों पर रहने के निर्देश हैं। रात के समय भी गश्त करेंगे। दिन के समय भी पुलिसकर्मी चौकियों पर नजर आएं। अगर कोई ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतता है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। संग्राम सिंह, सीओ सिटी