फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Policeman dead truck accident

Road Accident News: झांसी में कार का टायर बदल रहे सिपाही की ट्रक की टक्कर से मौत

Thu, 20 Oct 2022 12:15 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Thu, 20 Oct 2022 12:15 AM IST
सार

झांसी में सड़क हादसा हुआ है। कार का टायर बदल रहे लोगों को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में सिपाही की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Policeman dead truck accident
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

झांसी जिले के एट थाना इलाके में कानपुर हाईवे पर कार का टायर बदल रहे सिपाही की ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। घटना में दो लोग घायल भी हो गए, जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है। त्योहार से पहले हुए इस हादसे से मृतक के गांव में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन


एरच के गोरा गांव निवासी महेश यादव (58) कानपुर देहात में सिपाही के पद पर तैनात थे। वह अपने गांव आए हुए थे। बुधवार की सुबह वह कानपुर देहात के लिए कार से निकले थे। उनके साथ कार में जालौन के कदौरा निवासी जुनैद अहमद तथा कानपुर देहात के सटटी अफसरिया निवासी अहसान अहमद भी सवार थे।
विज्ञापन


थाना एट के पास कार पंक्चर हो गई। इस पर महेश यादव गाड़ी को सड़क किनारे खड़ा कर उसका पहिया बदलने लगे। इसी दरम्यान पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उनमें टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, उनके साथ मौजूद जुनैद अहमद व अहसान अहमद गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए उरई के मेडिकल कॉलेज भेजा। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा और एक बेटी हैं। दोनों की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed