{"_id":"6adbd7eeae8bed7e1a087744","slug":"jhansi-bjp-mp-s-own-name-missing-from-electoral-roll-unable-to-cast-vote-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: मतदाता सूची में भाजपा सांसद का ही नाम गायब, नहीं डाल सके वोट; फॉर्म भरने के बावजूद नहीं जुड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: मतदाता सूची में भाजपा सांसद का ही नाम गायब, नहीं डाल सके वोट; फॉर्म भरने के बावजूद नहीं जुड़ा
Sat, 24 Oct 2026 03:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 24 Oct 2026 03:26 AM IST
सार
इस पर सपा ने हमला बोलते हुए कहा कि जब सांसद का ही नाम सूची में नहीं है तो न जाने कितनों के नाम छूट गए होंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक एमएलसी चुनाव के दौरान शुक्रवार को झांसी-ललितपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग शर्मा का ही नाम मतदाता सूची में नहीं मिला। ऐसे में वह मतदान नहीं कर सके। इस पर सपा ने हमला बोलते हुए कहा कि जब सांसद का ही नाम सूची में नहीं है तो न जाने कितनों के नाम छूट गए होंगे।
विज्ञापन
स्नातक एमएलसी चुनाव की वोटिंग से एक दिन पहले कई मतदाताओं और उनके पिता के नामों में गड़बड़ी की सूची सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। कहीं वोटर का नाम ‘राम ने शर्मा को मारा’ लिखा मिला तो कहीं मतदाता के पिता का नाम ‘मूर्ख चंद्र यादव’ दर्ज हो गया है।
विज्ञापन
पूरे निर्वाचन क्षेत्र में ऐसे करीब 30 मामले सामने आने के बाद रिटर्निंग ऑफिसर के निर्देश के बाद मतदाता सूची दुरुस्त करवाई गई। यह मामला ठंडा भी नहीं पड़ा था कि शुक्रवार को मतदान के दौरान झांसी से भाजपा सांसद का नाम न होने से मतदाता सूची को लेकर विपक्ष को हमला बोलने का मुद्दा मिल गया।
विज्ञापन
सपा के पूर्व सांसद चंद्रपाल सिंह यादव ने बीकेडी के पास लगे पार्टी के बस्ते पर मीडिया से बातचीत में कहा कि जब भाजपा सांसद का ही नाम छूट गया तो कितने लोगों के नाम छूटे होंगे। मतदाता सूची अपूर्ण है। सपा ने काम किया है और हमारे मुद्दे सही हैं।
ऐसे में सीमित लोगों में भी चुनाव होने पर सपा का ही प्रत्याशी जीतेगा। वहीं, सूची में नाम न होने पर भाजपा सांसद अनुराग शर्मा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि कोई तकनीकी समस्या रही होगी। वह हर बार मतदान करते थे। इस बार फॉर्म भी भरा था। शायद उसमें कोई कमी रह गई होगी।