फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Police will be smart in jhansi

नए साल में स्मार्ट होगी पुलिस

Fri, 01 Jan 2021 01:20 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
Police will be smart in jhansi
झांसी। नए साल से हमारे जिले की पुलिस स्मार्ट नजर आएगी। एक जनवरी से सभी थानों के नवनिर्मित भवनों में महिला हेल्प डेस्क की शुरूआत होने के साथ ही फॉरेंसिक लैब भी शुरू हो जाएगी। महानगर के थानों से लेकर चौकियां भी पूरी तरह बदली-बदली नजर आएंगी। इनके कायाकल्प का काम तेजी से चल रहा है जो अंतिम चरण में है।
विज्ञापन

साल 2020 में भी पुलिस विभाग में कई बदलाव हुए। जिले में साइबर थाना से लेकर कई अन्य महत्वपूर्ण सौगातें भी मिलीं। साल 2021 में भी पुलिस विभाग बदला-बदला हुआ नजर आएगा। जिले में महिलाओं के लिए महिला हेल्प हेस्क की शुरुआत हो चुकी है। अलग से नवनिर्मित भवन बनना भी शुरू हो गए थे। अब एक जनवरी से सभी महिला हेल्प डेस्क नवनिर्मित भवन से संचालित होंगे। एक जनवरी को आईजी सुभाष सिंह बघेल उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन

थानों की भी हुलिया सुधारी जा रही है। कोतवाली व सीपरी बाजार के अब नवाबाद व अन्य थानों को चमकाने का काम तेजी से चल रहा है। वहीं, मंडी चौकी, बिजौली चौकी में तेजी से काम चल रहा है। इधर, जिले में बनाई जा रही फॉरेसिंक लैब का काम भी साल 2021 में पूरा हो जाएगा। जांच के लिए पुलिस के आगरा व लखनऊ की दौड़ लगानी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले की पुलिस को स्मार्ट बनाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। पुलिस को बेहतर सुविधाएं मिलें इसको लेकर भी वह तैयारी में हैं। जिले में शांति व्यवस्था बनी रहे, इसको लेकर भी मेरा पूरा प्रयास है।
दिनेश कुमार पी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed