फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Police to tighten noose on former MLA Deepnarayan, land worth Rs 58.44 crore to be confiscated

Jhansi News: पूर्व विधायक दीपनारायण पर शिकंजा कसेगी पुलिस, 58.44 करोड़ की जमीन होगी कुर्क

Tue, 25 Nov 2025 02:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Police to tighten noose on former MLA Deepnarayan, land worth Rs 58.44 crore to be confiscated

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। गरौठा से सपा के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव की करीब तीन साल बाद मुश्किलें फिर बढ़नी शुरू हो गईं। उनके खिलाफ शिकंजा कसने को पुलिस ने उनकी नामी और बेनामी संपत्तियां नए सिरे से खंगालनी शुरू की है। पूर्व विधायक की जनपद में 28 संपत्तियों का पता चला है। बाजार में इनकी कुल कीमत करीब 58.44 करोड़ रुपये आंकी गई है। पुलिस इसकी पूरी कुंडली तैयार कर रही है। पुलिस जल्द ही कुर्की की कार्रवाई करेगी।



10 अक्तूबर को बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में छात्रों से भिड़ंत के बाद पूर्व विधायक दीप नारायण यादव समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। यह मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि 20 नवंबर को मोंठ थाने में पूर्व विधायक के खिलाफ लूट, रंगदारी जैसी गंभीर धाराओं में नामजद रिपोर्ट दर्ज करा दी गई। इसके बाद से पुलिस उनको तलाश रही है। पुलिस की कई टीमें भी लगाई गई हैं लेकिन, उनकी लोकेशन तक नहीं मिल सकी। पुलिस उनके खिलाफ शिकंजा कसने के लिए कुर्की की तैयारी में है। इसके पहले पूर्व विधायक दीपनारायण के खिलाफ 30 जुलाई 2022 को विजिलेंस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। उसके बाद से उनके खिलाफ धड़ाधड़ कई मामले दर्ज कराए गए।
विज्ञापन


कुख्यात बदमाश लेखराज सिंह यादव को पुलिस कस्टडी से छुड़ाने की कोशिश के आरोप में पूर्व विधायक के खिलाफ झांसी, जालौन व कन्नौज में पांच मुकदमे दर्ज हुए। उरई व झांसी में गैंगस्टर का मामला भी दर्ज हुआ। इस मामले में पूर्व विधायक को जेल जाना पड़ा था। इसके बाद पुलिस ने पूर्व विधायक की 22 लग्जरी कार समेत करीब 150 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति कुर्क कर ली थी। इसके बाद पुलिस अब दूसरी दफा उनके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की तैयारी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन




000



गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज होने की वजह से पुलिस तलाशने में जुटी है। उनके नाम से दर्ज संपत्तियों को भी तलाशा जा रहा है। अभी 28 संपत्तियों का पता चला है। जल्द ही पुलिस कार्रवाई करेगी।

आकाश कुलहरि



आईजी, झांसी रेंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed