फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   police search historyisheeter in kasai mandi

हिस्ट्रीशीटर पिस्टन की तलाश में पुलिस ने खंगाला चप्पाचप्पा

Mon, 21 Jun 2021 12:40 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
police search historyisheeter in kasai mandi
हिस्ट्रीशीटर पिस्टन की तलाश में पुलिस ने खंगाला कसाई मंडी का चप्पा-चप्पा
विज्ञापन

झांसी। पुलिस के लिए हिस्ट्रीशीटर रशीद उर्फ पिस्टन सिर दर्द बना हुआ है। आए दिन उसका नाम किसी न किसी आपराधिक वारदात में सामने आता रहता है। हाल ही में उसके खिलाफ रंगदारी मांगने का मुकदमा थाना कोतवाली में दर्ज किया गया है। रविवार को पिस्टन की तलाश में कोतवाली पुलिस ने कसाई मंडी का चप्पा-चप्पा खंगाल डाला। तकरीबन दो घंटे तक पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील रहा। लेकिन वो पुलिस को गच्चा देकर निकल गया।

थाना कोतवाली इलाके के कसाई मंडी में रहने वाले पिस्टन पर अलग-अलग थानों में 38 मुकदमे दर्ज हैं। थाना नवाबाद उसके खिलाफ एनएसए की कार्रवाई भी की जा चुकी है। फिलहाल वो जमानत पर बाहर है। हाल ही में उसके खिलाफ ओरछा गेट निवासी नत्थू कुरैशी की पत्नी बब्बो ने जानमाल की धमकी देते हुए रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज कराया है। जबकि, इससे पहले पिछले सप्ताह कसाई मंडी इलाके में हुई फायरिंग में भी उसका नाम उछला था। मारपीट की घटनाओं में तो रोज ही नाम सामने आता रहता है। लेकिन दहशत में उसके खिलाफ कोई आवाज नहीं उठाता। रविवार दोपहर उच्चाधिकारियों के निर्देश पर थाना कोतवाली से भारी संख्या में पुलिस कसाई मंडी इलाके में पहुंची। यहां तकरीबन दो घंटे तक उसकी तलाश की गई। लेकिन वो पुलिस को गच्चा देकर बच निकला। कोतवाल देवेश शुक्ला ने बताया कि पिस्टन की लगातार तलाश की जा रही है। जल्द ही वो पुलिस के हत्थे चढ़ जाएगा। उसकी लोकेशन लगातार ट्रेस की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed