{"_id":"5df9369e8ebc3e87a5119d74","slug":"police-search-every-police-to-alert-jhansi-news-jhs155256599","type":"story","status":"publish","title_hn":"माहौल न बिगड़े, इसलिए हर इलाके में घूमती रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माहौल न बिगड़े, इसलिए हर इलाके में घूमती रही पुलिस
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर संयुक्त रूप से चेकिंग करती आरपीएफ व जीआरपी।
- फोटो : REPORTERS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। नागरिक संशोधन कानून को लेकर दिल्ली व अलीगढ़ में हुए बवाल के बाद जिले में धारा 144 लागू है। मंगलवार को पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने फोर्स के साथ महानगर के कई इलाकों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। वहीं, रेलवे स्टेशन पर जीआरपी व आरपीएफ ने संयुक्त रूप से प्लेटफार्म व ट्रेनों में चेकिंग कर यात्रियों से पूछताछ की।
जिले में धारा 144 के लागू होने से आंदोलन या प्रदर्शन करने के उद्देश्य से पांच से अधिक व्यक्तियों का समूह नहीं बन सकता है। धारा 144 सोशल मीडिया पर भी लागू है। कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया पर अफवाह अथवा भ्रामक खबरों को शेयर और फॉरवर्ड न करें। अन्यथा विधिक कार्रवाई होगी। सोमवार को कानून व्यवस्था व लोगों को जागरूक व सुरक्षा का अहसास दिलाने के लिए डीएम शिवसहाय अवस्थी व एसएसपी डॉ. ओमप्रकाश सिंह के नेतृत्व में फोर्स ने इलाइट चौराहा, सैयर गेट, गोविंद चौराहा, मिनर्वा चौराहा, ओरछा गेट, सीपरी बाजार, खाती बाबा, नगरा, पुलिस नंबर नौ में भ्रमण किया।
इस मौके पर डीएम ने कहा कि जनपद में क्रिसमस डे, मकर संक्रांति पर्व व अन्य प्रतियोगात्मक परीक्षाएं आयोजित होनी हैं। कतिपय असामाजिक स्वार्थी व अराजक तत्वों द्वारा धार्मिक भावनाओं को भड़काया जा सकता है। यदि कोई ऐसा करते पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। एसएसपी ने सभी थानाध्यक्षों को लगातार पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसपी सिटी प्रकाश द्विवेदी, नगर मजिस्ट्रेट सलिल पटेल, सीओ संग्राम सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
इधर, रेलवे स्टेशन पर सीओ रेलवे नईम खान मंसूरी के नेतृत्व में चेकिंग की गई। इस दौरान गतिमान एक्सप्रेस, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, एपी संपर्क क्रांति में चेकिंग की गई। साथ ही प्लेटफार्म पर मौजूद यात्रियों से पूछताछ की गई। चेकिंग से यात्रियों में हड़कंप मचा रहा।