फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Police saved life of a girl who was going to commit suicide in Lalitpur

'पापा को सॉरी को बोल देना': फांसी लगाने से पहले लड़की ने हेल्पलाइन नंबर पर की कॉल, पुलिस ने ऐसे बचाई जान

Sun, 21 Jul 2024 09:35 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Published by: श्याम जी. Updated Sun, 21 Jul 2024 09:35 PM IST
सार

ललितपुर में आत्महत्या करने से पहले पुलिस ने लड़की की जान बचा ली। महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 पर एक लड़की ने कॉल की। जिसमें उसने कहा कि वह मानसिक रूप से परेशान चल रही है और आत्महत्या कर रही है। पुलिस ने लड़की के मोबाइल की लोकेशन से तलाश कर मौके पर पहुंच गई।
 

विज्ञापन
Police saved life of a girl who was going to commit suicide in Lalitpur
crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ललितपुर में लड़की ने महिला हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर मानसिक रूप से परेशान होने के कारण आत्महत्या करने की बात कही और पापा को सॉरी बोलने को कहा। इस पर कंट्रोल रूम ने जखौरा थाना पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने लड़की के मोबाइल की लोकेशन से तलाश कर उसे पेड़ पर रस्सी के फंदे पर लटकने से पहले बचा लिया। पुलिस के इस नेक कार्य पर लड़की के परिजनों ने धन्यवाद दिया।

विज्ञापन


शनिवार की रात को महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 पर एक लड़की ने कॉल की। जिसमें उसने कहा कि वह मानसिक रूप से परेशान चल रही है और आत्महत्या कर रही है। उसके पापा को सॉरी बोल देना। लड़की थाना जखौरा के एक ग्राम क्षेत्र से बोल रही थी। कंट्रोल रूम से इसकी सूचना थाना जखौरा पुलिस को दी गई। थानाध्यक्ष जखौरा राहुल राठौर ने कंट्रोल रूम से मिले लड़की के मोबाइल नंबर पर बातचीत की, लेकिन लड़की न तो कहां मौजूद है और क्या करने वाली है यह बता रही थी। 
विज्ञापन


इस पर थानाध्यक्ष जखौरा ने लड़की के मोबाइल फोन की लोकेशन सर्विलांस टीम की मदद से ट्रेस करवाई। लड़की का मोबाइल ग्राम गोरा क्षेत्र में एक्टिव चल रहा था। इस पर थानाध्यक्ष जखौरा पुलिस टीम व महिला पुलिसकर्मी के साथ सर्विलांस टीम द्वारा बताई जा रही लोकेशन की ओर गए। खेतों के रास्ते वह लोग गांव से करीब 500 मीटर दूर एक सुनसान जगह पर टॉर्च की रोशन की मदद से पहुंचे तो यहां एक पेड़ के नीचे लड़की दिखाई दी। जोकि रस्सी का फंदा बनाकर अपने गले में डाल रही थी। पुलिस ने लड़की के फंदे पर लटकने से पूर्व ही उसे पकड़ लिया और गले से फंदा निकाल लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना लड़की के परिजनों को दी गई तो वह भी मौके पर पहुंच गई थी। परिजनों ने लड़की की जान बचाने वाली थाना जखौरा पुलिस का धन्यवाद दिया और लड़की को लेकर घर चले गए। पुलिस के इस नेक कार्य की चर्चा रविवार को कस्बा जखौरा क्षेत्र में होती रही। पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने बताया कि जखौरा पुलिस ने सूचना पर तत्परता दिखाते हुए लड़की की जान बचाकर सराहनीय कार्य किया है। पूरी पुलिस टीम को दस हजार रुपये नकद का ईनाम दिया है और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed