फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Police recruitment exam remained peaceful, 10,767 candidates appeared

Jhansi News: शांतिपूर्ण रही पुलिस भर्ती परीक्षा, 10,767 अभ्यर्थी हुए शामिल

Sat, 31 Aug 2024 05:50 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2024 05:50 AM IST
विज्ञापन
Police recruitment exam remained peaceful, 10,767 candidates appeared
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन



झांसी। शुक्रवार को आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण रही। आज भी परीक्षा छोड़ने वालों की संख्या अधिक रही। दोनों पालियों में कुल 22,848 छात्रों को शामिल होना था। इनमें 10,767 छात्र ही शामिल हुए जबकि 12081 छात्र अनुपस्थित रहे।
बीयू स्थित परीक्षा केंद्र में पहली पाली की परीक्षा के दौरान दो छात्रों के फोटो मिलान न होने की वजह से उनसे पूछताछ हुई हालांकि बाद में उनकी फोटो का मिलान हो जाने से उनको जाने दिया गया।
विज्ञापन



दो दिन के अवकाश के बाद शुक्रवार को जनपद के 27 केंद्रों में भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा कराई गई। परीक्षा केंद्र के बाहर परीक्षार्थियों की सघन तलाशी हुई। परीक्षा केंद्र के अंदर सिर्फ प्रवेश पत्र, बाल प्वाइंट पेन एवं पहचान पत्र ही ले जाने दिया गया। गर्मी होने के बाद भी पानी की बोतल लेकर जाने नहीं दिया गया। छात्राओं की गेट पर तलाशी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी पाली की परीक्षा तीन से पांच बजे के बीच हुई। शुक्रवार को भी सुरक्षा के लिए मजिस्ट्रेट समेत अन्य अधिकारी तैनात किए गए। अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया। एसपी (सिटी) ज्ञानेंद्र सिंह के मुताबिक दोनों पालियों में शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा हुई।

नोडल अधिकारी अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरुण सिंह के मुताबिक प्रथम पाली में 5382 परीक्षार्थी उपस्थित एवं 6042 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में 5385 छात्र शामिल हुए जबकि 6039 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंंद्रों का जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं एसएसपी राजेश एस ने जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed