{"_id":"632cb892f56f9a191540d87c","slug":"police-pr-attack-pesi-pr-aaye-daccait-jhansi-news-jhs2293544177","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेशी पर आए कुख्यात बदमाश लेखराज को छुड़ाने की कोशिश, पुलिस गाड़ी पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेशी पर आए कुख्यात बदमाश लेखराज को छुड़ाने की कोशिश, पुलिस गाड़ी पर हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। कन्नौज की जेल से झांसी की अदालत में पेशी पर आए कुख्यात बदमाश लेखराज यादव को पुलिस के कब्जे से छुड़ाने की कोशिश की गई। लेखराज के साथियों ने पुलिस गाड़ी पर हमला बोल दिया। जब मोंठ में स्कार्पियो सवार लोगों ने रास्ता रोका तो पुलिस वाले गाड़ी को लेकर मोंठ थाने में पहुंच गए। बाद में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में लेखराज को कन्नौज जेल ले जाया गया। इस मामले में कन्नौज के गुरसहायगंज थाने में लेखराज समेत अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
झांसी के कुख्यात अपराधी लेखराज को 16 सितंबर की दोपहर में भारी पुलिस बल के सुरक्षा घेरे में लाया गया था। लेखराज को पेशी के लिए लेकर कोर्ट आए दरोगा राम प्रकाश ने बताया कि वह सिद्ध दोष बंदी लेखराज यादव को एससी-एसटी कोर्ट में पेश करने के लिए कन्नौज जेल से सुबह 7 बजे चले थे। झांसी में करीब सवा दो बजे लेखराज की पेशी हुई। इस दौरान कचहरी परिसर में लेखराज के करीब 70 साथी मौजूद थे। इनमें से एक युवक ने उससे कहा कि लेखराज को खाना खिलाना है लिहाजा वह चलते वक्त पुलिस वाहन को बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे में बंगरा कट के पास रोक लें। लेकिन पुलिस वालों ने साफ इंकार कर दिया।
लेखराज को लेकर वापस जाते वक्त मेडिकल कालेज तिराहे के पास पुलिस वाहन को उसके साथियों ने घेर लिया। रास्ते में कई जगह वाहन रोकने की कोशिश हुई। पुलिस वाहन पर ईंट-पत्थर से हमला किया। इस तरह की घटनाएं रास्ते में कई जगह हुईं। लिहाजा हालात को भांपते हुए पुलिस टीम लेखराज को लेकर मोंठ थाने में घुस गई। यहां काफी देर तक पुलिस टीम खड़ी रही। सुरक्षा मिलने पर पुलिस वाहन आगे निकला। जालौन के एट थाने पहुंचने पर लेखराज ने अपना सिर गाड़ी की जाली में मारकर खुद को घायल कर लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा गारद ने वरिष्ठ अफसरों को इस बारे में बताया। इसके बाद उसकी सुरक्षा के लिए पुलिस एस्कार्ट भेजा गया। भारी सुरक्षा के बीच उसे वापस रात करीब बारह बजे कन्नौज जेल पहुंचाया गया। गुरसहायगंज थाने में आरोपी लेखराज समेत अज्ञात समर्थकों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने, मारपीट करने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
इस मामले में आरोपी लेखराज समेत अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
कुंवर अनुपम सिंह
एसपी, कन्नौज